देश

संगम में डुबकी लगाकर प्रियंका गांधी खेल गईं राजनीति का ये कार्ड

Priyanka Gandhi Take Holy Dip: प्रियंका गांधी, जो कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी हैं और जो कांग्रेस की महासचिव भी हैं, उन्होंने प्रयागराज में मौनी अमावस्या(Mauni Amavasya) के अवसर पर संगम में डुबकी लगाई है। यही नहीं, माघ मेला(Magh Mela) में भी उन्होंने हिस्सा लिया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi Take Holy Dip) केवल संगम स्नान और माघ मेला में हिस्सा लेने के लिए ही प्रयागराज पहुंची थीं और यहां वे किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रही हैं। यह भी बताया गया है कि शाम होते-होते वे प्रयागराज से दिल्ली लौट जाएंगी।

छिपा है बड़ा उद्देश्य

भले ही ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी बिना किसी राजनीतिक योजना के प्रयागराज पहुंची हैं और यहां किसी भी तरह का राजनीतिक आयोजन नहीं हो रहा है, लेकिन इस बात पर यकीन करना बहुत ही मुश्किल है। वह इसलिए कि कांग्रेस की प्रभारी ने यदि ऐसा कोई कदम उठाया है, तो इसके पीछे कोई न कोई रणनीति जरूर होगी। उनके इस कदम को राजनीतिक चश्मे के बिना नहीं देखा जा सकता। पार्टी प्रभारी के हर कदम के पीछे एक ऐसा उद्देश्य छिपा होता है, जिससे कि पार्टी को मजबूती मिले।

सत्ता में पार्टी को लौटाने की जिम्मेदारी

सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में बीते तीन दशकों से कांग्रेस बुरी तरीके से लड़खड़ाई हुई है। कांग्रेस को यहां अब संजीवनी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी ही अकेले कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी के कंधों पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े

क्या बता रहा प्रियंका गांधी का यह कदम?

प्रियंका गांधी ने जो संगम में डुबकी(Priyanka Gandhi Take Holy Dip) लगाई है, उनका यह कदम हिंदुत्व कैडर की तरफ उनके झुकाव को प्रदर्शित कर रहा है। इससे पहले भी बीते बुधवार को प्रियंका गांधी सहारनपुर के चिलकाना में महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हुई थीं, मगर इससे पहले वे शक्तिपीठ शाकुंभरी देवी के मंदिर भी दर्शन के लिए भी गई थीं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago