देश

रतन टाटा को मिला असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पुरस्कार देने खुद उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री

Ratan Tata Honoured With Assam’s Highest Civilian Award: असम सरकार ने उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ से सम्मानित किया है. पिछले महीने 24 जनवरी को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित हुए समारोह में 18 लोगों को यह सम्मान दिया गया था. रतन टाटा निजी कारणों से गुवाहाटी नहीं जा पाए थे. इसी कारण मुख्यमंत्री सरमा ने निजी तौर पर मुंबई पहुंचकर उन्हें सम्मान दिया.

कैंसर पेशेन्ट्स के लिए किया है काम(Ratan Tata Honoured With Assam’s Highest Civilian Award)

रतन टाटा को ये पुरस्कार असम में कैंसर के इलाज की सुविधा बेहतर बनाने में उनके योगदान के लिए दिया गया है. जनवरी महीने में इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, ‘‘इन पुरस्कारों के जरिए हम इन लोगों के अपने काम के माध्यम से समाज के लिए योगदान को पहचान देना चाहते हैं.’’

क्या है असम बैभव पुरस्कार

असम बैभव पुरस्कार असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा घोषित किया गया था. असम बैभव पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है. इसके अलावा पुरस्कार पाने वाला अपने पूरे जीवन में सरकारी खर्च पर मेडिकल इलाज का लाभ उठा सकता है.

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago