देश

चित्रकूट में फंसा रोपवे, हवा में लटके यात्री, टल गया बड़ा हादसा

Hanuman Dhara Could Have Happened Ropeway Accident: चित्रकूट एक बड़ा ही रमणीक पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते रहते हैं। चित्रकूट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। हनुमान धारा दामोदर रोपवे में एक बड़ा हादसा इसलिए हो सकता था, क्योंकि इसमें तकनीकी खामी आ गई थी।

इसकी वजह से जो यात्री रोपवे के जरिए हनुमान धारा की ओर बढ़ रहे थे, उनकी रोपवे ट्राली बीच में ही रुक गई थी। इस वजह से हवा में यात्री लटके हुए थे।

बड़े हादसे का सताने लगा डर

Image Source – Twitter@ANI

बताया जा रहा है कि चित्रकूट के हनुमान धारा मंदिर के लिए रोपवे(Hanuman Dhara Could Have Happened Ropeway Accident) जैसे ही श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुआ, इसके कुछ ही समय बाद बीच रास्ते में ही रोपवे रुक गया। लगभग पौन घंटे तक यह रोपवे बीच में ही रुका रहा। इस वजह से यात्री बड़े ही परेशान हो गए थे। उन्हें किसी बड़े हादसे का अंदेशा सताने लगा था।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जैसे ही यह सूचना मिली, वे तुरंत हनुमान धारा पहुंच गए। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी भी यहां पहुंचे। इन सभी ने मिलकर रोपवे प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने दोषियों को दंडित करने के लिए भी कहा।

कंपनी पर लगा यह आरोप

दुर्गेश तिवारी(Durgesh Tiwari) ने कहा कि दामोदर रोपवे कंपनी की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। रोपवे में तकनीकी खामी थी, मगर इसके बाद भी रोपवे का संचालन कंपनी ने शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों से भरी हुई ट्राली काफी देर तक हवा में झूलती रही। इसकी वजह से यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़े

संचालक ने दी यह सफाई

इस बारे में हालांकि रोपवे संचालक की तरफ से सफाई भी आई है। संचालक के द्वारा बताया गया कि जब तेज हवा नहीं चल रही थी, तब लोग रोपवे से रवाना हुए थे। जब ट्राली ऊपर बढ़ने लगी, तो तेज हवा का बहाव होने लगा। इस वजह से रेड लाइट जल गई थी। लगभग 40 मिनट के बाद इसे ठीक कर दिया गया था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago