देश

रामायण एक्सप्रेस (Ramayana Express) का परिचालन 28 मार्च से, भजन-कीर्तन से लेकर दर्शन तक का उठाएं लुत्फ

भारत में धर्म का विशेष महत्व है। यहां लोग तीर्थाटन खूब करते हैं। तीर्थाटन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। समय के साथ इसके स्वरूप में परिवर्तन जरूर हुआ है, लेकिन आस्था आज भी जस-की-तस है। यही वजह है कि केंद्र सरकार की ओर से भी तीर्थ यात्रियों के लिए कुछ ऐसे नए कदम उठाए गए हैं, जिससे उनके लिए ये तीर्थ यात्राएं पहले से अधिक आसान और सुविधाओं से परिपूर्ण हो गई हैं।

महाकाल एक्सप्रेस के बाद

महाकाल एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद जो अगली ट्रेन परिचालन के लिए तैयार हो रही है, वह है रामायण एक्सप्रेस (Ramayana Express)। आईआरसीटीसी की ओर से इस टूरिस्ट ट्रेन को चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है।

इन वजहों से है खास (Ramayana Express)

श्री रामायण एक्सप्रेस (Ramayana Express) कई मायनों में खास है। इसमें कई अनोखी चीजें देखने को मिलने वाली हैं। भगवान राम की पूरी जीवन यात्रा को इस ट्रेन के डिब्बे पर विनाइल रैंपिंग के माध्यम से दिखाया जाने वाला है। यही नहीं, ट्रेन के अंदर भजन-कीर्तन भी होते रहेंगे और पूरा भक्तिमय माहौल बना रहेगा। एसी कोच भी श्री रामायण एक्सप्रेस में जोड़े जा रहे हैं। इससे श्रद्धालु जैसी सुविधा चाहें, उसके मुताबिक यात्रा कर पाएंगे। 16 रात और 17 दिनों का ट्रेन का यह सफर होने वाला है।

democratic accent

इन जगहों का कर पाएंगे दर्शन

भगवान श्री राम से जुड़े स्थानों का यह ट्रेन श्रद्धालुओं को दर्शन कराने वाली है। जिन जगहों का दर्शन इस ट्रेन के जरिए यात्री कर पाएंगे, उनमें नंदीग्राम का भारत मंदिर, अयोध्या की रामजन्म भूमि और हनुमान गढ़ी, नेपाल का जनकपुर, सीतामढ़ी का माता सीता का मंदिर, प्रयाग का त्रिवेणी संगम, भारद्वाज आश्रम एवं हनुमान मंदिर, बनारस का तुलसी मानस मंदिर व संकट मोचन मंदिर, नासिक का पंचवटी, चित्रकूट का रामघाट और सती अनुसूया मंदिर, श्रृंगवेरपुर का श्रृंगी ऋषि मंदिर और हम्पी एवं रामेश्वरम आदि शामिल हैं।

मिलेंगे ये लाभ

कई तरह की सुविधाओं से यह ट्रेन परिपूर्ण है। यात्रियों को इसमें शाकाहारी भोजन मिलने वाला है। इसके अलावा धर्मशाला और होटल की भी सुविधाएं उन्हें प्रदान की जाएंगी। साथ ही स्थानीय यात्रा के लिए उनके लिए बस भी उपलब्ध कराए जाएंगे। स्लीपर क्लास में इस टूर पैकेज में 360 सीटें शामिल हैं। किसी भी यात्री को इस यात्रा के लिए 16 हजार 65 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, यदि वे एसी क्लास से यात्रा करते हैं तो उन्हें 26 हजार 775 चुकाने पड़ेंगे। एसी-3 में इस ट्रेन में 330 सीटें दी गई हैं।

श्रीलंका की यात्रा भी शामिल

rediff

श्रीलंका की भी यात्रा इस ट्रेन से होने वाली है। जी हां, यहां के लिए से 40 सीटें रखी गई हैं। जो यात्री श्रीलंका की यात्रा करने के इच्छुक होंगे, उन्हें इस यात्रा के 15वें दिन फ्लाइट से कोलंबो ले जाने की व्यवस्था होगी। श्रीलंका में अगले दिन यहां यात्री नुवारा एलिया, कैंडी एवं नोगोम्बो की यात्रा कर पाएंगे। श्रीलंका में ये श्रद्धालु अशोक वाटिका के साथ सीता माता के मंदिर और विभीषण मंदिर का भी दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए हर यात्री को 37 हजार 800 रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी करना पड़ेगा। रामायण एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए बीते वर्ष जब बुकिंग शुरू हुई थी तो बस सात दिन में ही इसकी सारी सीटें बुक हो गई थीं।

ये हैं 44 साल की अनिता गुप्ता, जो अब तक 50 हजार से भी अधिक महिलाओं को बना चुकी हैं सक्षम

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago