देश

नहीं रहीं अनाथ बच्चों की ‘माई’ सिंधुताई सपकाल, हजारों बच्चों के लिए थी एकमात्र सहारा

Sindhutai Sapkal Dies: सिंधुताई सपकाल को लोग महाराष्ट्र की ‘मदर टेरेसा’ के रूप में भी जानते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन अनाथ बच्चों को पालने और उनका जीवन संवारने में न्यौछावर कर दिया। उनके इस बेहतरीन काम को भारत सरकार ने भी सराहते हुए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

बचपन में ही हो गई थी शादी

सिंधुताई का जन्म महाराष्ट्र(Maharashtra) के वर्धा में हुआ था। उन्होंने सिर्फ चौथी क्लास तक पढ़ाई की थी। बचपन में ही उनकी शादी उनसे उम्र में दोगुने आदमी से करवा दी गई थी। उन्होंने शादी के बाद आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उनके ससुराल वाले इसके लिए बिल्कुल राजी नहीं हुए। जब अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई तो गर्भवती होते हुए भी ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। जब वह अपने मायके वालों के पास मदद मांगने पहुंची, तो उन्हें वहां भी जगह नहीं मिली।

भीख मांगने को हो गयी थी मजबूर

तमाम संघर्षों को झेलकर उन्होंने अकेले ही एक बेटी को जन्म दिया। आय का कोई साधन न होने के कारण उन्होंने ट्रेनों और सड़कों पर भीख मांगना शुरू कर दिया। अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा के डर से कई बार उन्होंने कब्रिस्तानों और गौशालाओं में भी रातें बिताईं। इसी दौरान सिंधुताई ने अनाथ बच्चों के साथ समय बिताना शुरू किया। लगभग एक दर्जन अनाथ बच्चो को उन्होंने गोद लिया और उन्हें पालने की ज़िम्मेदारी उठा ली।

ऐसे बना पहला आश्रम

सिंधुताई(Sindhutai Sapkal) ने लगभग 2000 अनाथ बच्चों को गोद लिया था। सालों बाद, 1970 में, उनके शुभचिंतकों ने उनका पहला आश्रम चिखलदरा, अमरावती में स्थापित करने में मदद की। उनका पहला एनजीओ, सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल, भी चिखलदरा में ही बना और पंजीकृत हुआ था। बच्चे उन्हें प्यार से माई कहकर बुलाने लगे।

कई बार हुई पुरस्कृत

सिंधुताई के अच्छे काम को देखते हुए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने उन्हें पुरस्कृत किया। जिसमें नारी शक्ति पुरस्कार भी शामिल है, जो उन्हें 2017 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया गया था। पिछले साल भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं साल 2010 में उनके जीवन पर आधारित एक मराठी फिल्म ‘मी सिंधुताई सपकाल’ भी बनाई गई थी।

यह भी पढ़े – जब कर्तव्य से पीछे हट बेटे तो बेटियों ने निभाया अपना धर्म, मां का अंतिम संस्कार कर बनी मिसाल

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सिंधुताई सपकल पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थीं और आखिरकार दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सभी दुखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा था कि “महाराष्ट्र ने एक मां खो दी है“।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago