Image Source- Twitter
Sonu Sood Helps Nepali Man: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) जिस तरह लोगों की मदद करते है उसने देश ही नहीं दुनिया में भी लेगों को उनका मुरीद बना दिया है। महज़ एक मैसेज और सोनू सूद लोगों की मदद के लिए तैयार। सोनू सूद (Sonu Sood) से इस बार नेपाल के एक युवक ने मदद की गुहार लगाई है। ये युवक पिछले 10 साल से Ankylosing Spondylitis नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से वो ना ठीक से चल पाता है और ना ही बैठ पाता है।
डॉक्टरों ने उसे सर्जरी की सलाह दी है, लेकिन वो इसे करा पाने में सक्षम नहीं है। सोनू सूद को जब इसकी जानकारी मिली तो वो उसकी मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद (Sonu Sood) ने ट्वीट कर नेपाली युवक को लिखा : “अतिथि देव भव: हिंदुस्तान से अपने देश नेपाल बिना लाठी के दौड़ते हुए जाओगे। जय हिंद।” सोनू सूद की मदद की इस मंशा ने लोगों को उनका कायल बना दिया उनके इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं।
बता दें कि सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की थी। यहां तक कि उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी प्लेन के जरिए भारत वापस बुलाया था। सोनू सूद की मदद के कारण कहीं गांव में उनकी मूर्ति बनाई गई तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…