देश

कोरोना के वक्त फिर से मददगार बने सोनू सूद, लॉन्च की यह सर्विस

Sonu Sood Launches Free COVID Help: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मानवता की मिसाल बने हुए हैं। पिछले लॉकडाउन के वक्त से ही सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद करते आए हैं। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से लेकर बेरोजगारों के लिए रोजगार तक उपलब्ध कराने वाले सोनू सूद(Sonu Sood) ने देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब जरूरतमंदों की मदद के लिए एक और बड़ी पहल की है।

शुरू की यह सेवा(Sonu Sood Launches Free COVID Help)

कोरोना से संबंधित मदद पहुंचाने के लिए सोनू सूद ने कोविड-19 फ्री हेल्प नामक सेवा शुरू की है।(Sonu Sood Launches Free COVID Help) सोनू फाउंडेशन, हील वेल 24 और कर्सना डायग्नोस्टिक्स ने मिलकर यह सुविधा शुरू की है। इसमें न केवल घर बैठे डॉक्टरों की राय प्राप्त हो सकेगी, बल्कि कोरोना टेस्ट की सुविधा भी इसमें शामिल है।

सोनू सूद ने किया यह ट्वीट

सोनू सूद ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने यह लिखा है कि आप घर में रहकर आराम कीजिए। टेस्ट आप मुझे हैंडल करने दीजिए। कोविड-19 फ्री हेल्प की लॉन्चिंग हो रही है।(Sonu Sood Launches Free COVID Help) इस सेवा के अंतर्गत एक व्हाट्सएप नंबर लोगों की मदद के लिए जारी किया गया है।

यह भी पढ़े

सोनू सूद ने यह भी लिखा

सोनू सूद ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने यह लिखा कि आधी रात के वक्त जब आप कई बार फोन करके बेड्स का इंतजाम करते हैं और कुछ लोगों के लिए ऑक्सीजन की भी व्यवस्था करते हैं, तो वाकई 100 करोड़ की फिल्म का हिस्सा बनने से यह कहीं अधिक सुकून देने वाला होता है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago