Swami Sivananda Receives Padma Shri award: दिल्ली में हुए पद्म पुरस्कार समारोह में एक अजीब वाक्या हुआ जिसमें सभी को हैरान कर दिया। यह वाक्या था 125 वर्षीय योग गुरु स्वामी शिवानंद जी(Swami Sivananda) के सामने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) का नतमस्तक होना।
दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(Ram Nath Kovind) के द्वारा पद्म पुरस्कारों का वितरण किया जा रहा था। इसके लिए 125 वर्षीय काशी के स्वामी शिवानंद स्वामी जी को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया गया। हैरानी की बात यह रही कि स्वामी शिवानंद जी 125 वर्ष के होते हुए भी खुद पुरस्कार लेने मंच पर आए।
पुरस्कार लेने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुककर प्रणाम किया। इस उम्र में भी अपने सामने नतमस्तक हुए स्वामी जी को देखकर मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए और प्रधानमंत्री ने खुद भी उनके सामने नतमस्तक होकर प्रणाम किया। यह अद्भुत दृश्य देखकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
इसके बाद पद्मश्री लेने से पहले स्वामी शिवानंद जी(Swami Sivananda) ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(Ram Nath Kovind) के सामने भी दो बार नतमस्तक होकर प्रणाम किया। शिवानंद जी के इस उम्र में भी अद्भुत जज्बे को देखकर पूरा हॉल फिर से एक बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
जब स्वामी जी दूसरी बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने प्रणाम करने झुके तो राष्ट्रपति ने खुद उन्हें हाथ पकड़ कर उठाया और उनके साथ कुछ बातचीत की। इसके बाद उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
स्वामी शिवानंद का जन्म 8 अगस्त 1896 को अविभाजित भारत के सिलहट (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था। बचपन में ही अपने माता-पिता को खो देने के बाद वे काशी आ गए थे। काशी में उन्हें योग गुरु के नाम से जाना जाता हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन योग के प्रचार-प्रसार व एक व्यवस्थित जीवनशैली में बिताया हैं।
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…