देश

स्वरूप (सम्पत) रावल: ग्लोबल टीचर पुरस्कार से सम्मानित (Swaroop Rawal, India in Top 10 for Global Teacher Prize)

Swaroop Rawal अभिनेत्री और जीवन कौशल शिक्षिका स्वरूप रावल को 10 लाख डॉलर के ‘वर्की फाउंडेशन ग्लोबल टीचर पुरस्कार’ के शीर्ष 10 विजेताओं में शामिल किया गया है।

स्वरूप रावल गुजरात में लवाड प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के बच्चों तक पहुंचने के लिए शिक्षण के अनूठे तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। इस पुरस्कार के लिए 179 देशों से 10 हजार नामांकन और आवेदन आए थे। पुरस्कार की घोषणा अगले महीने दुबई में ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल्स फोरम (जीईएसएफ) में की जाएगी।

The Indian Express

स्वरूप रावल ने कहा, ‘दुनियाभर में शिक्षा की चुनौती के पैमाने को देखते हुए मेरा मानना है कि  शिक्षा में किया गया हर प्रयास पहचाना जाना चाहिए। इसलिए मैं अपने साथी शिक्षकों को बधाई देती हूं।’ पूर्व मिस इंडिया और अभिनेता परेश रावल की पत्नी स्वरूप रावल ने कहा कि वह 2 लक्ष्यों को हासिल करने के लिए शिक्षिका बनी थीं, पहला जीवन कौशल शिक्षा के जरिये बच्चों को अधिक लचीला बनाना और दूसरा शिक्षा के नये तरीके  पेश करना।

Business Wire India

स्वरूप रावल ने कहा, ‘मैं सभी वर्गों के, सभी बच्चों के लिए, सभी स्कूलों में जीवन कौशल शिक्षा चाहती हूं।’ ब्रिटेन स्थित वर्की फाउंडेशन के भारतीय मूल के उद्यमी संस्थापक सन्नी वर्की ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी कहानी उन लोगों को प्रेरित करेगी, जो शिक्षण के पेशे में आना चाहते हैं।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago