देश

Air India के बाद 5 कंपनियां खरीदने के मूड में हैं रतन टाटा, जानें क्या है तैयारी?

Tata Consumer Takeover Talks With At Least Five Consumer Brands: भारत के बड़े बिजनेसमैन रतन टाटा(Ratan Tata) ने हाल ही में बिग बास्केट, 1MG और एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. इसलिए अब टाटा समूह 5 ब्रांड्स को खरीदने पर विचार कर रही है और इसके जरिए कंपनी कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है. लगभग 100 बिलियन डॉलर के बिजनेस ग्रुप्स की फूड और बिवरेज सेग्मेंट की इकाई Tata Consumer Products अपनी पकड़ बनाना चाहता है. चलिए बताते हैं क्या है टाटा समूह का प्लान?

टाटा ग्रुप्स ने बनाया है कुछ ऐसा प्लान

Tata Consumer Products के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुनील डिसूजा के अनुसार, भविष्य में कंपनी का बहुत ज्यादा विस्तार इन-ऑर्गेनिक तरीके से करना होगा. Tetley Tea और Eight o’Clock Coffee की बिक्री करने वाली कंपनी कई अलग-अलग कंपनियों के साथ गंभीरता से बात हो रही है और जल्द ही बड़ी घोषणा हो सकती है. टाटा समूह के मुताबिक, कुछ जगहों पर वैल्यूएशन ज्यादा होता है लेकिन वृहद परिस्थितियों, लिक्विडिटी की स्थिति और दूसरी चीजों का ध्यान रखते हुए कंपनी इस बात से आश्वत है कि जो चीजें कंपनी खरीदेगी वो किफायती होगी. टाटा कंज्यूमर को इस सेग्मेंट में यूनीलिवर जैसी बड़ी कंपनी और रियांस इंडस्ट्री जैसे बड़े समूह को टक्कर मिलेगी. इनको अगले 6 महीने में ही 60 छोटी ग्राॉसरी और कंज्यूमर ब्रांड्स के अधिग्रहण की योजना बनाई जा रही है.

क्या है Starbucks की तैयारी?

भारत में कोविड-19 की बहुत सी पाबंदियां हट चुकी हैं और ऐसे में डिसूजा की तैयारी टाटा ग्रुप के पॉपुलर चेन स्टारबक्स को बढ़ाने की है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 50 नए कैफे खोले हैं और इस तरह 26 शहरों में कंपनी के स्टोर्स की संख्या काफी बढ़ गई है और टाटा की योजना अब Starbucks के सम से कम 100 आउटलेट्स खोलना है और इसका बिजनेस बढ़ाना है.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago