देश

और मजबूत होगा किसान आंदोलन, गठित हुई जन कल्याण मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

किसान आंदोलन(Kisan Andolan) को और मजबूती प्रदान करने के लिए सर्व जातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक एवं जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला(Tekram Kandela) की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। जन कल्याण मंच की राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया है। साथ में राज्यों के अध्यक्षों के साथ ही बाकी पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। इसका उद्देश्य आंदोलन को और मजबूत बनाने के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर मंच के संगठन को और सशक्त बनाना है।

इनकी रही मौजूदगी

पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते वक्त जन कल्याण मंच हरियाणा के अध्यक्ष धर्मवीर भनवाला के साथ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जींद जन कल्याण मंच के अध्यक्ष भीरा दालमवाला एवं किसान यूनियन के प्रधान अजमेर दालमवाला, कैथल जिले के प्रधान सुभाष बडसिकरी और हरियाणा युवा जनकल्याण के अध्यक्ष सुनील सिवाच भी कंडेला के साथ उपस्थित थे।

तीन माह के अंदर नियुक्ति की जिम्मेवारी

कंडेला ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारी मजबूती केवल कार्यकारिणी के विस्तार से ही सुनिश्चित हो सकती है। पहले ही दिल्ली और हरियाणा के अध्यक्षों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। जितने भी राष्ट्रीय और राज्य पदाधिकारी घोषित किए गए हैं, अब इनकी यह जिम्मेवारी है कि राष्ट्रीय युवा एवं राज्यों के पदाधिकारियों की नियुक्ति वे तीन माह के अंदर पूरी कर लें।

इन्हें मिले ये दायित्व

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष की जिम्मेवारी जहां राममेहर कंडेला को मिली है, वहीं शाहपुर के मिद्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भिवानी के दीपक बूरा राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार का दायित्व शाहपुर के दरवेश को निभाने के लिए मिला है, जबकि राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार के तौर पर नियुक्ति संजय की हुई है, जो इलाहाबाद में वकील हैं। राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेवारी अंबाला के मोहित के कंधों पर आई है।

यह भी पढ़े

भारतीय जमीन पर उतरी अमेरिका की पहली मदद, विमान में आईं ये चीजें

राज्यों के पदाधिकारी

राज्यों के पदाधिकारियों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जहां जसविंद्र सिंह नियुक्त किए गए हैं, वहीं उत्तराखंड के लिए यह जिम्मेवारी गगनदीप, गुजरात के लिए दिलावर सिंह और उत्तर प्रदेश के लिए मोहित तोमर को मिली है। छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप गिल और मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवेश बामल नियुक्त किए गए हैं। अवतार सिंह को पंजाब के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है, जबकि विकास भारद्वाज असम एवं बिजेंद्र पहल महाराष्ट्र के अध्यक्ष चुने गए हैं। राजस्थान के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सुरेंद्र चौधरी को मिली है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago