thehansindia
हैदराबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जो मानवता को तो शर्मसार कर ही रही है साथ ही इस घटनाक्रम से जुड़े अपराधियों ने दरिंदगी की सारी हदों को भी पार कर दिया है। हैदराबाद के शादनगर अंडर पास के नीचे से एक महिला की जली हुई लाश बरामद की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकिकात कर उस महिला की पहचान पशु चिकित्सक के तौर पर की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक युवक को गिरफतार किया है और आगे की तहकीकात कर रही हैं। पुलिस के अनुसार प्रियंका के साथ सामूहिक बलात्कार करके उसे जिंदा जला दिया गया। इस हादसे के बाद पूरा देश मातम में है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर इंसान के रूप में भेड़िए धूम रहे हैं जो मौका मिलते ही महिलाओं को धर दबोचते है।
शादनगर के एसीपी, वी सुरेंदर के मुताबिक मृतक की बहन ने पहले ही शमशाबाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा चुकी थी। उनकी बहन पशु चिकित्सक हैं और किसी चिकित्सा के सिलसिले में अस्पताल गई थी। वहां से लौटते के दौरान उनकी स्कूटी का टायर पंचर हो गया। इस बात की सूचना उन्होंने फोन कर के अपनी बहन को भी दी। चुकि रात के समय रास्ते सुनसान रहते हैं तो यह देखते हुए बहन ने उन्हें कैब कर घर आने को कहा। साथ ही बहन ने यह भी कहा कि वह वहां मौजूद पास के टोल पर चली जाए। वह किसी जानकार को उसके पास भेज भी रही हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद जब प्रियंका को कॉल किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। बहुत देर हो जाने पर जब प्रियंका घर नहीं लौटी तो उनकी बहन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्हें कैब कर घर आने को कहा गया तभी कुछ लोग उन्हें सहायता के लिए पुंछ रहे थे। उसके कुछ समय बाद ही उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। दूसरे ही दिन प्रियंका की जली हुई लाश घर आई।
पुलिस आगे की तहकिकात में जुटी है। स्थानिय प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर उन पर उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…