देश

शर्मसार हुआ हैदराबाद मदद के नाम पर पहले महिला डॉक्टर के साथ किया बलात्कार और फिर जिंदा जलाया

हैदराबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जो मानवता को तो शर्मसार कर ही रही है साथ ही इस घटनाक्रम से जुड़े अपराधियों ने दरिंदगी की सारी हदों को भी पार कर दिया है। हैदराबाद के शादनगर अंडर पास के नीचे से एक महिला की जली हुई लाश बरामद की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकिकात कर उस महिला की पहचान पशु चिकित्सक के तौर पर की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक युवक को गिरफतार किया है और आगे की तहकीकात कर रही हैं। पुलिस के अनुसार प्रियंका के साथ सामूहिक बलात्कार करके उसे जिंदा जला दिया गया। इस हादसे के बाद पूरा देश मातम में है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर इंसान के रूप में भेड़िए धूम रहे हैं जो मौका मिलते ही महिलाओं को धर दबोचते है।

शादनगर के एसीपी, वी सुरेंदर के मुताबिक मृतक की बहन ने पहले ही शमशाबाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा चुकी थी। उनकी बहन पशु चिकित्सक हैं और किसी चिकित्सा के सिलसिले में अस्पताल ग‌ई थी। वहां से लौटते के दौरान उनकी स्कूटी का टायर पंचर हो गया। इस बात की सूचना उन्होंने फोन कर के अपनी बहन को भी दी। चुकि रात के समय रास्ते सुनसान रहते हैं तो यह देखते हुए बहन ने उन्हें कैब कर घर आने को कहा। साथ ही बहन ने यह भी कहा कि वह वहां मौजूद पास के टोल पर चली जाए। वह किसी जानकार को उसके पास भेज भी रही हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद जब प्रियंका को कॉल किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। बहुत देर हो जाने पर जब प्रियंका घर नहीं लौटी तो उनकी बहन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्हें कैब कर घर आने को कहा गया तभी कुछ लोग उन्हें सहायता के लिए पुंछ रहे थे। उसके कुछ समय बाद ही उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। दूसरे ही दिन प्रियंका की जली हुई लाश घर आई।

पुलिस आगे की तहकिकात में जुटी है। स्थानिय प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर उन पर उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

8 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago