देश

नए संसद भवन के अंदर रखा जाएगा सेंगोल, जानिए क्या है ये और क्या है भारतीय इतिहास में इसका महत्त्व

The History of the Sengol In Hindi: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 मई 2023 को नए संसद भवन का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित करेंगी। इस उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां ज़ोरों शोरों से चल रही हैं और सत्ता पक्ष इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। तो दूसरी तरफ, कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम को बॉयकॉट करने का ऐलान किया है। इस बीच 24 मई को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृहमंत्री ने बताया कि नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना की जाएगी, सेंगोल के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि भारतीय राजनीती में सेंगोल का एक विशेष महत्त्व है।

नए संसद भवन में की जाएगी सेंगोल की स्थापना

अमित शाह ने कहा कि “भारतीय संसद से ज्यादा पवित्र जगह इस सेंगोल को स्थापित करने के लिए और कहीं नहीं है। जिस दिन देश के प्रधान मंत्री नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे तो उसी दिन लोकसभा के स्पीकर की कुर्सी के पास इस सेंगोल को स्थापित किया जायेगा।”

अमित शाह ने आगे कहा कि भारत के इतिहास में सेंगोल का एक विशेष महत्त्व है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 अगस्त 1947 की रात लगभग 10 बजकर 45 मिनट के करीब तमिलनाडु के अधिनाम के माध्यम से इस सेंगोल को स्वीकार किया था। यह अंग्रेजों के द्वारा हमारे देश को आजादी दिए जाने का प्रतीक है। यह वही राजदंड है जिसे इलाहबाद के सरकारी म्यूजियम में रखा गया था।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago