देश

इतने अकाउंट्स को बंद कर चुका है ट्विटर, खुद से दी सरकार को जानकारी

Twitter Response To Indian Government: इन दिनों ट्विटर इंडिया और भारत सरकार के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद की स्थिति देखने के लिए मिल रही है। ट्विटर की तरफ से सरकार को यह जानकारी दी गई है कि आपत्तिजनक हैशटैग को उसने हटा दिया है। यही नहीं, इससे जुड़े कंटेंट भी उसने खत्म कर दिए गए हैं।

दोबारा किया रिस्टोर

Image Source – Pixabay

ट्विटर ने अपने जवाब में बताया है कि कुछ अकाउंट्स को डिलीट करने के लिए भारत सरकार की तरफ से उसे कहा गया था। इन अकाउंट्स को ट्विटर ने हटा तो दिया था, मगर बाद में जब उसने इन एकाउंट्स की ठीक तरीके से जांच की, तो उसने पाया कि भारतीय कानूनों के मुताबिक ही इनका कंटेंट था। ऐसे में इन्हें फिर से ट्विटर ने रिस्टोर कर दिया।

इन अकाउंट्स पर लिया एक्शन

ट्विटर(Twitter Response To Indian Government) ने अपने जवाब में यह बताया है कि लगभग 500 से भी ज्यादा अकाउंट्स के खिलाफ उसने कार्रवाई की है और इसकी जानकारी सरकार को उपलब्ध भी करा दी है। ट्विटर ने सरकार के साथ अपनी वार्ता को जारी रखने की भी बात कही है।

हिंसा को लेकर दिया बयान

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जो हिंसा हुई थी, उसके बारे में भी ट्विटर ने अपने बयान में कहा है कि ट्विटर की तरफ से 26 जनवरी के बाद से ही उन सामग्री को हटाना शुरू कर दिया गया है, जो नियमों का उल्लंघन करती हुई पाई गई हैं और जो माहौल को बिगाड़ने का काम कर रही हैं। ट्विटर ने तब भी 500 ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही कई हैशटैग पर रोक भी लगा दी थी।

यह भी पढ़े

इनके अकाउंट्स नहीं किये बंद

ट्विटर ने अपने जवाब में किसी एक्टिविस्ट, मीडिया हाउस, नेता या पत्रकार के अकाउंट को बंद नहीं किए जाने की जानकारी यह कहते हुए दी है कि अपनी बात कहने का उन्हें भारतीय कानून के अंतर्गत अधिकार है। ट्विटर ने केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलने का वक्त भी मांगा है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago