IndiaToday
Waste to wonder park दुनिया के सात अजूबों के दीदार के लिए आपको कहीं और जाने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि इन्हें अब आप राजधानी दिल्ली में रहकर देख सकते हैं। औद्योगिक एवं अन्य तरह के 150 टन कचरों का इस्तेमाल करके दिल्ली के एक थीम पार्क में 60 फुट के एफिल टॉवर और 20 फुट के ताजमहल सहित दुनिया के सात आश्चर्यों की प्रतिकृति बनाई गई है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का उद्घाटन किया। यह पार्क सराय काले खां क्षेत्र में सात एकड़ में फैला है। गृहमंत्री ने कहा कि यह पार्क दूसरों के लिए उदाहरण है और पहली बार कचरे का इस्तेमाल धन कमाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों के व्यवहार में परिवर्तन के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और कचरे के निस्तारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने बताया कि पार्क में ताजमहल (20 फुट), गीजा के महान पिरामिड (18 फुट), एफिल टॉवर (60 फुट), पीसा की झुकी हुई मीनार (25 फुट), रियो डी जेनेरियो का क्राइस्ट द रिडिमर (25 फुट), रोम का क्लोजियम (15 फुट), न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (30 फुट) शामिल हैं।
ये पार्क जितना खूबसूरत दिन में दिखता है उस से कई ज़्यादा रात में इसकी खूबसूरती नज़र आती है। लाइट का इस्तेमाल करके इन स्मारकों को और भी आकर्षक बनाया गया है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…