विदेश

बेलारूस को नहीं कोरोना का खौफ, राष्ट्रपति लुकाशेंको ने दी वोदका पीने की सलाह

Belarus Corona: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण की वजह से दहशत में है। अब तक 40 हजार से भी अधिक लोगों की दुनियाभर में जान चली गई है। फिर भी एक देश इस दुनिया में ऐसा भी है, जिसे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की कोई भी चिंता नहीं है। जहां दुनियाभर के सभी देश ये उपाय करने में लगे हैं कि कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए, वहीं बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को इसकी कोई फिक्र ही नहीं है। अपने देश में उन्होंने कोई इंतजाम भी नहीं किए हैं।

Belarus Corona स्टेडियम में मैच

Bhaskar

बेलारूस में खचाखच भरे स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेले जा रहे हैं। आइस हॉकी का मैच हो रहा है। राष्ट्रपति लोगों को यह सलाह दे रहे हैं कि वे वोदका पीएं और सॉना बाथ भी लें। सोवियत संघ का विघटन होने के बाद वर्ष 1990 में बेलारूस एक अलग देश बना था। वर्ष 1994 से यहां राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सत्ता में बने हुए हैं। बेलारूस की आबादी करीब 90 लाख की है। अब तक यहां 92 कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। फिर भी राष्ट्रपति को इसकी कोई चिंता नहीं है।

राष्ट्रपति ने बनाया मजाक (Belarus Corona)

राष्ट्रपति ने पिछले दिनों एक हॉकी मैच में भी भाग लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घुटने के बल चलते हुए जिंदगी गुजारने से तो बेहतर है खड़े रहते हुए ही मर जाना। साथ ही उन्होंने मजाक बनाते हुए कहा कि आपको क्या यहां कोई वायरस उड़ता हुआ नजर आ रहा है? मुझे तो नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि वायरस से बचने के लिए खेल सबसे बेहतर तरीका है। लोगों को हर दिन 50 मिलीलीटर वोदका पीना चाहिए। गर्म रहने के लिए सॉना बाथ लेना चाहिए। उन्हें खेतों में काम करना चाहिए। नाश्ता समय से करना चाहिए। लॉकडाउन, बॉर्डर सील करना या फिर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कदम उठाना हमारे यहां फिलहाल जरूरी नहीं है।

यह भी पढ़े कोरोना वायरस से इटली का बुरा हाल, एक दिन में गई इतने हज़ार लोगों की जान 

आयोजित होगा विजय दिवस

बेलारूस 9 मई को विजय दिवस मनाता है और राष्ट्रपति के मुताबिक लाखों लोगों की भागीदारी वाला यह कार्यक्रम अपने तय समय से होगा। राष्ट्रपति का कहना है कि भगवान सब की रक्षा करेंगे। क्वॉरेंटाइन केवल उसी स्थिति में किसी को किया जाएगा, जब इसकी बहुत जरूरत होगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago