विदेश

रूस और यूक्रेन के बीच क्यों आ गयी है युद्ध की नौबत, 10 आसान पॉइंट्स में समझें पूरा मामला

रूस और यूक्रेन के बीच कई सालों से रिश्ते बहुत ज्यादा अच्छे नहीं थे। पिछले कुछ महीनों से दोनों बीच तनाव का माहौल भी था। आखिरकार गुरुवार को दोनों के बीच युद्ध की शुरुआत हो गयी। आइये आसान शब्दों में जानते हैं कि आखिरकार इन दोनों देशों के बीच किस बात को लेकर विवाद है और क्यों रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है।

  • रूस और यूक्रेन के बीच इस बार विवाद की जड़ नाटो यानी नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गनाइजेशन है। इसे 1949 में शुरू किया गया था. यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता है जिससे रूस को हमेशा से परेशानी रही है।
  • रूस का मानना है कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हुआ तो नाटो देशों के सैनिक और ठिकाने उसकी सीमा के पास आ जायेंगे। नाटो के ‘पूर्व की ओर विस्‍तार’ को खत्‍म करने की मांग को लेकर रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है, इससे यूरोप में युद्ध की शुरुआत हो सकती है।
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को पश्चिमी देशों की कठपुतली बताते हुए कहा है कि यह कभी पूर्ण देश नहीं था। उन्‍होंने पश्चिमी देशों से इस बात की गारंटी देने को भी कहा कि यूक्रेन नाटो से नहीं जुड़ेगा।
  • यूक्रेन और रूस पहले सोवियत संघ का हिस्सा थे। इस वजह से यूक्रेन के रूस के साथ सामाजिक संबंध हैं और यहां रशियन बोलने वाले लोग बहुत ज्यादा हैं। लेकिन रूस के हमले के बाद से यह संबंध खराब हुए हैं।
  • रूस ने यूक्रेन पर पहली बार तब हमला किया था जब इसके रूसी समर्थक राष्‍ट्रपति को वर्ष 2014 में हटा दिया गया था। इसके बाद से अब तक संघर्ष जारी है जिसमें14 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
  • डोनबास क्षेत्र सहित पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष को रोकने के लिए रूस और यूक्रेन ने मिंस्‍क शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन चूंकि अब दोनों के बीच संघर्ष जारी है तो रूस का कहना है कि वो संघर्ष वाले क्षेत्रो में शांतिरक्षकों को भेज रहा है। लेकिन पश्चिमी देशों ने इसे रूस का ढकोसला करार दिया है.
  • फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच यूरोपीय यूनियन की सीमा को लेकर तनाव है। इसलिए अब पूरे मामले में ईयू भी शामिल हो गया है। अब युद्ध की स्थितियों को देखते हुए ईयू में शामिल नाटो के देश रूस के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा कर रहे है।
  • यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्विट करते हुए कहा है कि,”पुतिन ने बड़े पैमाने पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामक युद्ध है। यूक्रेन भी अपना बचाव करेगा और जीतेगा। दुनिया को पुतिन को रोकना ही होगा। यह कुछ करने का समय है।”
  • कुछ सप्‍ताह पहले ही फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमेनुएल मेक्रॉन भी इस मामले पर बीच बचाव करने की कोशिश कर चुके हैं। मास्को रूस के राष्‍ट्रपति से बातचीत के के लिए मॉस्‍को भी पहुंचे थे।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद भारतीयों के लिए एडवायज़री जारी कर कहा है कि यूक्रेन में बहुत अनिश्चितता की स्थिति है। इसलिए सब लोग जहां तक हो सके अपने घरों, हॉस्टलों में जहां भी हैं, वहीं सुरक्षित रहने की कोशिश करें।
Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago