Coronavirus China: इस बात से पूरी दुनिया भली भाँती अवगत है कि, चीन के वुहान शहर से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई जिसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए चीन को जनवरी माह से ही लॉकडाउन कर दिया गया था। हालाँकि अब वहां की स्थिति में सुधार होने के बाद कल 8 अप्रैल को चीन के कोरोना प्रभावित राज्यों से लॉकडाउन हटा दिया गया। इस बीच एक शख्स ने चीनी डॉक्टरों के इलाज के तरीकों पर कुछ सवाल उठाएं हैं। उसका कहना है कि, चीन के डॉक्टर इस वायरस के इलाज के लिए काफी अजीबो गरीब तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, वहां शहर में रहने वाला एक फोटोग्राफर ग्राहम ने चीन में कोरोना वायरस के इलाज के तरीकों पर से पर्दा उठाया है। ग्राहम की माने तो चीनी डॉक्टर इस वायरस का इलाज करने के लिए पुरानी चीनी पद्धति का उपयोग कर रहे थे। ग्राहम ने बताया कि, इलाज के दौरान चीनी डॉक्टर मरीजों से काफी अजीबो गरीब चीजें करने को कहते थे। जानकारी के लिए बता दें कि, प्राचीन चीनी पद्धति को किसी अन्धविश्वास से कम नहीं माना जाता है। ऐसे में जब कोरोना वायरस जैसे खतरनाक वायरस का परिणाम मौत हो सकता है, उस समय अंधविश्वास की चीजें करना चीनी सरकार पर काफी सवाल खड़े करती है।
वुहान शहर का रहने वाला ग्राहम नाम के इस फोटोग्राफर ने बताया कि, मैंने चीनी डॉक्टरों को प्राचीन चीनी पद्धति से इलाज करते अपनी आँखों से देखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ग्राहम ने बताया कि, हॉस्पिटल में डॉक्टर मरीजों को वायरस शरीर से दूर भगाने के लिए अपनी नाभि को घड़ी की सुई की तरह घूमने को कहते। इसके अलावा डॉक्टर वहां के मरीजों से ये भी कहते नजर आये कि, वायरस दूर करने के लिए अपनी कोहनी पर जोर से मारो इससे वायरस दूर हो जाएगा। ग्राहम का कहना है कि, डॉक्टरों की इस बात को मानकर बहुत से लोगों ने अपनी कोहनी को चोटिल कर लिया था। इसके अलावा ग्राहम ने चीनी सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि, चीन की सरकार इस संक्रमण के दौरान मरीजों और उसके परिवार वालों के साथ काफी क्रूरता के साथ पेश आ रहे थे।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…