विदेश

खुशखबरी: कोरोना की संजीवनी बूटी जल्द होने वाली है तैयार? (Coronavirus Vaccine Could be Ready for September)

Coronavirus Vaccine: चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का कहर 3 महीने बाद भी जारी है। इस महामारी ने अब तक 1.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं भारत की बात करें को भारत में कोरोना इटली की तरह फैल रहा है। रोजाना कोरोना वायरस के 500-600 नए मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी के चलते भारत में अब तक करीब 7447 मामले कोरोना वायरस के आ चुके हैं वहीं मरने वालों की संख्या 239 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। हालांकि अब वैज्ञानिकों ने एक उम्मीद की किरण दिखाई है।

जल्द होगा परीक्षण (Coronavirus Vaccine Could be Ready for September)

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैक्सीनोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर साराह गिलबर्ट ने यह दावा किया है कि वे बहुत जल्द कोरोना की वैक्सीन बना लेंगे। साराह ने कहा है कि उन्होंने जो वैक्सीन तैयार की है, उसका परीक्षण 15 दिनों में इंसानों पर किया जाएगा। साराह को इस वैक्सीन को लेकर 80 प्रतिशत विश्वास है कि यह वैक्सीन कारगर साबित होगी। अगर इस परीक्षण के परिणाम सफल हुए तो सरकार जल्द ही इस वैक्सीन के लिए फंड जारी कर सकती है। साराह ने कहा है कि यह परीक्षण कोरोना वायरस के मरीज़ पर भी किया जाएगा।

ट्रायल में आ रही दिक्कतें

प्रोफेसर ने आगे यह भी कहा है कि उन्हें इस वैक्सीन के सफल परिणाम निकलने का पूर्ण रूप से विश्वास है। इसे लेकर कई तरह सेफ्टी ट्रायल की भी शुरूआत की जाएगी। साराह ने बताया कि “लॉकडाउन की वजह से ट्रायल में काफी परेशानियां आ रही हैं। इसके कारण कोरोना वायरस के फैलने की गति काफी धीमी हुई है। और जिस इलाके में यह तेज़ी से फैल रहा हैं वहां इसके परिणाम जल्दी सामने आएंगे।”

इन देशों में हुई सबसे ज्यादा मौतें

बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा मौतें इटली, अमेरिका और स्पेन में ही हुई हैं। यदि यह परीक्षण सफल होता है तो इस कठिन दौर में यह वैक्सीन किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं मानी जाएगी। सभी को इस वैक्सीन के सफल परीक्षण का इंतज़ार है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago