जॉब्स

राजस्थान पुलिस ने निकाली इन पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Police Constable Recruitment 2019:  राजस्थान पुलिस में जल्द ही कॉन्स्टेबल स्तर के पदों पर भर्तियां निकलने वाली है। इस संबंध में राजस्थान पुलिस ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। हालांकि इस आदेश में पदों की संख्या तो नहीं दी गई है। लेकिन इसके अलावा इसमें भर्ती की प्रक्रिया, आरक्षण, उम्र, फिजिकल फिटनेस नियम, शैक्षणिक योग्यता, भर्ती केंद्र और लिखित परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। राजस्थान पुलिस के द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल के विभिन्न पदों पर आठवीं से लेकर 12वीं पास तक के आवेदक आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान पुलिस में भर्ती महानिरीक्षक के पद पर तैनात प्रशाखा माथुर ने इस वैकेंसी के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर करीब 5 हजार भर्तियां होने वाली है। इस भर्ती के संबंध में जल्द ही एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। हालांकि अभी केवल आदेश भी जारी हुआ है। लेकिन जल्द ही इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन-कौन सी जानकारियां अभी सामने आई हैं।

पद का नाम

  • कॉन्स्टेबल

योग्यता

  • आरएसी और एमबीसी बीएनएस यूनिट के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • जिला पुलिस/ इंटेलीजेंस के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
  • पुलिस टेलीकम्यूनिकेशन के मैथ्स और साइंस में हायर सकेंडरी और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी- 400 रुपए
  • एससी, एसटी वर्ग- 350 रुपए
  • जनरल और ओबीसी वर्ग के लोग जिनकी सालाना आमदनी 2,50,000 रुपए से कम है उन्हें  350 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

उम्र सीमा

  • उम्मीदवार की उम्र सीमा 18-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।

इस आधार पर होगा चयन

  • पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी। फिर  प्रोफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिस चेक करें।
Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago