लाइफस्टाइल

सर्दियों में बनाए आटे की पौष्टिक पिन्नी | Aate ki Pinni Recipe in Hindi

Aate ki Pinni Recipe in Hindi: पंजाबी खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं और अपने हर खास त्यौहार पर इनके यहां अलग-अलग पकवान भी बनाए जाते हैं। 13 जनवरी के दिन लोहड़ी का पर्व आने वाला है और इस मौके पर ज्यादातर लोग तरह-तरह के लड्डू यानी पिन्नियां बनाते हैं। इन लड्डुओं में अगर आप इस बार Aate ki Pinni भी बनाएं तो ये आपको स्वाद के साथ ही ठंड से भी बचा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए Aate ki Pinni Recipe in Hindi लाए हैं।

जानिए Aate ki Pinni Recipe

बढ़ती हुई ठंड में हर किसी को यही लगता है कि बस उन्हें ऐसी गरम चीज खाने को मिल जाए जो उन्हें ठंड से भी बचाए और उनकी सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़े। अगर आपको ठंड से बचने के लिए कुछ मीठा खाना है तो घर पर आटे के लाजवाब लड्डू या पिन्नियां बनाकर खाएं। पंजाबियों में खास प्रचलित आटे और मेवे से बनी इस डिश को अब हर कोई बहुत ही शौक से खाते हैं। वैसे तो पिन्नी कई तरह की बनाई जाती है लेकिन यहां आपको सिर्फ आटे के पिन्नी बनाने के बारे में सबकुछ बताएंगे।

आटा पिन्नी बनाने की सामग्री | Material of Aate ki Pinni

1.गेहूं का आटा- 200 ग्राम
2.चीनी पाउडर- 200 ग्राम
3.शुद्ध देसी घी- 200 ग्राम
4.सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)- 100 ग्राम
5.इलाइची पाउडर- 1 चम्मच

आटा की पिन्नी बनाने की विधि

  • आटे की पिन्नी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में आटे को छान लेना चाहिए।
  • इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन रखिए जिसमें शुद्ध देसी घी डालकर गर्म कर लें।
  • इसके बाद इसमें आटा मिलाकर अच्छे से भून लें, इसे तब तक भूने जब तक ये भूरा नहीं हो जाता है।
  • अब आप आटे को बीच-बीच में करछली से चलाते रहें जिससे आटा बिल्कुल भी जले नहीं।
  • जब आटे से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तो आंच बंद दें।
  • इसके बाद आपको आटे के ठंडे होने तक इंतजार करना होगा और फिर एक बर्तन में इसे निकालकर फैला दें, जिससे ये अच्छे से ठंडा हो जाए।

आटे के ठंडा होने के बाद इसमें पिसी चीनी, इलाइची पाउडर, सूखे मेवे डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इसका लड्डू बना लें। आपकी स्वादिष्ट पंजाबी आटे के पिन्नी तैयार हो गए। फिर इस लड्डू को अपने परिवार को सर्व करें।

पिन्नी बनाते समय सुझाव

अगर पिन्नी बनाते समय सामग्री सूखने लगे तो आप इसमें थोड़ा सा पिघला हुआ घी डाल सकते हैं। इससे आपकी पिन्नी चिकनी बनेंगी। आटे को तेज आंच में ना भूने जिससे आटा जलकर कड़वा ना लगने लगे। भुने हुए खोए को आटे मिश्रण में ठंडा करके मिलाएं, इससे पिन्नी के लड्डी और भी स्वादिष्ट बनते हैं। पिन्नी तैयार होने पर इसे एयर डिब्बे में भरकर रख दें जिससे पिन्नी सीलेंगे नहीं। इस पिन्नी को खासकर लोहड़ी और मकरसंक्रांति पर बनाया जाता है।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago