लाइफस्टाइल

अनार के जूस के यह चमत्कारी लक्षण आपको कर देगा एकदम चुस्त और दुरुस्त

यह बात तो बच्चा-बच्चा भी जानता है कि फलों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। कई सारे लोग फलों के जूस का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें की जूस से ज्यादा फायदेमंद फल होते हैं। दरअसल ज्यादातर फलों के छिलकों में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जब इन फलों का रस निकाला जाता है। तब इनमें से एंटीऑक्सीडेंट भी निकल जाते हैं। लेकिन एक फल ऐसा भी है। जिसके जूस का सेवन करने से भी शरीर तक वह तत्व पहुंच जाते हैं। जो तत्व उसके फलों का सेवन करने से होता है। वह फल है अनार, अनार का जूस स्वास्थ्य के लिए उतना ही लाभदायक है। जितना कि फल। चलिए जानते हैं अनार से होने वाले कई सारे ऐसे स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

हृदय के लिए लाभदायक है अनार

ndtv

अनार के रस को दिल की सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक माना जाता है। इसके निरंतर सेवन से धमनियों में रुकावट के जोखिम काफी कम हो जाते हैं। यही कारण है कि हृदय और मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बेहद ही अच्छे तरीके से हो पाता है। इसके अलावा यह शरीर में पैदा हुए खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करने में मदद करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। इसके लगातार सेवन से धमनिया काफी लचीली हो जाती हैं और रक्त वाहिकाओं में सूजन होने का खतरा भी कम हो जाता है। डॉक्टर्स के माने तो यह एथेरोस्क्लेरोसिस को कम करने के लिए जाना जाता है, जो हृदय रोग के प्रमुख कारणों में से एक है। कई बार किसी भी कारण से धमनियों में रुकावट पैदा होती है और हृदय एवं मस्तिष्क में खून आना बंद हो जाता है। लेकिन अनार के जूस के सेवन करने से इस तरह का खतरा कम हो जाता है।

ब्लड शुगर की मात्रा को रखता है मेंटेन

अनार के रस का सेवन करने से शुगर की मात्रा भी मेंटेन रहती है। जो व्यक्ति शुगर की समस्या से पीड़ित है वह निश्चिंत होकर अनार के रस का सेवन कर सकता है। लेकिन कई सारे ऐसे फल हैं। जिनके जूस का सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। अनार खाने में मीठा तो जरूर लगता है। लेकिन इससे ब्लड शुगर के मरीज को कोई खतरा नहीं होता है।

ब्लड प्रेशर की समस्या में कारगर

जिस किसी इंसान को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। उन्हें हफ्ते में कम से कम तीन से चार दिन अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। दरअसल यह एक प्राकृतिक एस्प्रिन होता है। अनार के जूस का सेवन करने से शरीर में रक्त के थक्के नहीं बनते हैं। जिससे रक्त पतला रहता है और उसका प्रभाव बेहतर तरीके से होता रहता है। इसके सेवन से व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।

दस्त के मरीज को पहुंचाता है फायदा

अगर किसी को दस्त की समस्या हो रही है तो वह व्यक्ति अनार के रस का सेवन कर सकता है। इससे शरीर में कमजोरी नहीं होती है और दस्त भी ठीक हो जाता है। दरअसल, यह एंजाइम्स के स्राव में अहम भूमिका निभाता है और पाचन प्रक्रिया को सही करता है। अगर किसी व्यक्ति को अपच की शिकायत हो तो उसे भी एक टीस्पून शहद का सेवन एक गिलास अनार के रस में मिलाकर करना चाहिए। इससे उसे काफी लाभ मिलता है।

अनार का रस ठीक करता है इम्यूनिटी सिस्टम को

everydayhealth

अनार के दानों में एंटी- बैक्टीरियल और एंट्री-माइक्रोबियल दोनों तरह के गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में काफी मददगार होते हैं। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम काफी मजबूत हो जाता है और किसी भी तरह की छोटी-मोटी बीमारियों से शरीर अपने आप ही लड़ लेता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण एचआईवी के वायरस को भी संचालित होने से रोकते हैं। अनार के रस में एचआईवी के संचरण को रोकने की क्षमता काफी ज्यादा होती है।

अनार के जूस के फायदे गर्भावस्था में

किसी भी गर्भवती महिला को नियमित रूप से अनार के रस का सेवन करना चाहिए। इसमें फोलिक एसिड सहित कई सारे विटामिन मौजूद होते हैं। यह खनिज का भी एक बहुत बड़ा स्रोत है। इसीलिए प्रसव से पहले महिला को दिए जाने वाले मुख्य आहारों में से यह एक है। प्रसव से पहले अगर महिला अनार के रस का नियमित सेवन करती है तो उसके हाथ एवं पैर में सूजन की समस्या नहीं होती है। साथ ही उसके शरीर में रक्त का प्रवाह भी ठीक रहता है। अनार के जूस में मौजूद पोटेशियम गर्भावस्था के दौरान पैरों में उत्पन्न होने वाले ऐंठन की समस्या को रोकते हैं। प्रसव के तुरंत बाद तो नहीं लेकिन कम से कम 1 महीने बाद महिला को अनार का जूस पीना चाहिए। इससे शरीर में उत्पन्न हुई कमजोरी दूर होती है।

अनार का जूस पिएं बढ़ती उम्र को रोकने के लिए

अनार के रस का सेवन करने से चेहरे पर मौजूद झुर्रियां और फाइन लाइंस भी काफी कम हो जाती हैं। यह बढ़ती उम्र के लक्षण को काफी हद तक कम कर देता है। दरअसल इसमें मौजूद विटामिन त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। जिस कारण चेहरे पर उत्पन्न होने वाली झाइयां और काले दाग धब्बे भी खत्म होने लगते हैं।

अनार का जूस है त्वचा के लिए फायदेमंद

stylesatlife

कई सारे लोग अपने ड्राई स्किन की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। उन्हें बता दे कि अनार का रस ड्राई स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है। अनार का रस ऑइली स्किन की देखभाल के लिए भी फायदेमंद होता है। स्किन के कारण अगर किसी के चेहरे पर पिंपल कि समस्या होती है। तो उसे नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए।

अनार के जूस के नुकसान

अनार के जूस के तो कई सारे चमत्कारी लाभ है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं लिया गया। तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। अनार के रस में कुछ एंटीऑक्सीडेंट ऐसे होते हैं। जो बीपी को कम कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप लो बीपी की दवा ले रहे हैं तो उन दिनों अनार का जूस डॉक्टर से पूछे बिना न पीएं। जिन लोगों को अनार से एलर्जी है उनको इसके रस के सेवन से भी बचना चाहिए।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary
Tags: anarbenefits

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

7 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

7 days ago