लाइफस्टाइल

करी पत्ते का इस्तेमाल करके बालों को बनाएं मजबूत, काले और घने

Benefits Of Curry Leaves For Hair In Hindi: करी पत्ते का इस्तेमाल आप अपनी किचन में तो बहुत बार किया ही होगा फिर चाहे पोहा हो या कड़ी के तड़के की बात हो करी पत्ते की विशेष भूमिका होती है यह आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है। परंतु खाने के साथ ही साथ यह हमारी बालों के लिए भी फायदेमंद होता है इसमें आयरन, फोलिक एसिड ,फास्फोरस विटामिन सी , बी ए और ई जैसे विटामिंस मौजूद हैं जो हमारे स्कैल्प के बालों को मजबूत बनाते हैं इसका इस्तेमाल आप अपने हेयर पैक के लिए कर सकते हैं जिसको बनाना बेहद आसान है आइए जानते हैं इसे कैसे बना सकते हैं

बालों के लिए करी पत्ते के असरदार उपाय।(Benefits Of Curry Leaves For Hair In Hindi)

  • हेयर पैक फॉर डैंड्रफ- यदि आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आप करी पत्ते का इस्तेमाल करके इस से निजात पा सकते हैं करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें दही मिलाकर बालों में लगाएं आधे घंटे के बाद बालों को शैंपू कर लें यह उपाय आपको डैंड्रफ से मुक्ति दिला सकता है
  • बालों में नेचुरल कलर के लिए- यदि आप ग्रुप वालों से परेशान हैं तो आप इस उपाय से नेचुरल कलर पा सकते हैं, नारियल के तेल में मेथी के कुछ दाने डालकर पकाएं और जब दाने लाल हो जाए तो इसमें करी पत्ते को डाल दें फिर इसमें कद्दूकस किया गया प्याज भी मिला कर पकाएं, 10 मिनट तक पकाने के बाद ठंडा करके छान ले किसी बोतल में रखें रात में सोने से पहले इस तेल से अपने स्कैल्प पर मसाज करें यह उपाय आपके बालों को नेचुरल कलर देता है।
  • करी पत्ते का यूज मेहंदी- यदि आपको अपने बाल सॉफ्ट और चमकदार बनाने हैं तो आप करी पत्ते को मेहंदी में मिलाकर लगाएं करी पत्ते का पेस्ट बनाकर उसे मेहंदी में मिलाकर थोड़ी देर रख दे फिर उसे बालों में लगाएं इससे आपके बाल बहुत ही सॉफ्ट और चमकदार हो जाएंगे।
  • बालों को झड़ने से रोके- आप यदि बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आप नारियल के तेल में करी पत्ते को डालकर उसे पकाएं फिर उसे ठंडा करके बोतल में स्टोर करें अब आप नियमित रात में इस तेल से डीप मसाज करें इससे आपके बाल जड़ों से मजबूत होंगे।
  • करी पत्ते का पेस्ट- करी पत्ते का पेस्ट का भी इस्तेमाल आप कर सकते हैं इससे बालों को पोषण मिलता है आप इसे मिक्सर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें या फिर धूप में पत्ते को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर रख लें और जब चाहे पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं यह बालों को हेल्दी और पोषण युक्त बनाता है।
  • करी पत्ता ऑलिव ऑयल– बालों की ग्रोथ के लिए आप करी पत्ता का इस्तेमाल ऑलिव ऑयल के साथ भी कर सकते हैं 3 पति के पेस्ट को ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करके स्कैल्प पर लगाएं और लगभग 1 घंटे के बाद धो लें इस पैक के इस्तेमाल से आपके बालों की ग्रोथ हो सकती हैं।
  • चमकदार व मजबूत बालों के लिए- बालू को स्ट्रांग बनाने के लिए 1/2 करी पत्ते को 2 कप पानी में उबाल ले पानी को तब तक उबालें जब तक कि वह 1 कप रह जाए, फिर इसे ठंडा करके शैंपू के बाद बालों को इस पानी से धो लें इससे बाल बहुत ही शाइनी और स्मूथ हो जाएंगे।
  • हेल्दी बालों के लिए- बालों को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए हमें आंवला ,शिकाकाई पाउडर, करी पत्ता को मिक्स करके उसे रात भर भिगोकर रख दें सुबह अपने बालों में लगाएं 1 घंटे बाद बालों को नार्मल पानी से धो लें इस पैक से बाल बहुत ही स्ट्रांग होते हैं इस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में दो बार करें।

Benefits Of Curry Leaves For Hair In Hindi: आपको यह जानकारी कैसी लगी इस तरह के हेयर पैक से रिलेटेड जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट रेपिड लीक से।

Facebook Comments
Manisha Tripathi

Share
Published by
Manisha Tripathi

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago