लाइफस्टाइल

किस धातु के बर्तन में खाना खाना आपके लिए है फायदेमंद और कौन सा धातु आपकी सेहत को पहुंचाता है नुकसान?

Best Cooking Utensils for Health in Hindi: आज के मॉडर्न जमाने में इंसान सड़कों से लेकर रसोई तक मॉडर्न चीजों का इस्तेमाल करने लगा है। हर एक वस्तु का आधुनिकरण किया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रॉनिक साइकिल चलाई जा रही है। गैस और लकड़ियों के चूल्हे की जगह पर इंडक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि यह चीजें हमारे पर्यावरण के लिए तो अच्छी है। लेकिन कहीं ना कहीं हम अपने पूर्वजों की चीजों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य को भी कमजोर बना रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों की, क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग धातु से बनने वाले बर्तनों में बनने वाले खाने का अलग-अलग स्वभाव और असर होता है। तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं पीतल की।

1.पीतल

youngisthan

हम सभी जानते हैं कि पहले के जमाने में लोग ज्यादातर पीतल के बर्तनों में ही खाना पकाया करते थे। पीतल के बर्तनों में खाना पकाने और खाने से स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। लेकिन पीतल के बर्तनों में अधिक नमक वाली चीजों या खट्टी चीजों का पकाना फूड प्वाइजनिंग भी कर सकता है।

2. तांबा

onlymyhealth

तांबे के बर्तन का प्रयोग पहले के समय में ही ज्यादा किया जाता था। आदिकाल में वेद एवं ऋषि मुनि ज्यादातर काम तांबे के बर्तन में ही किया करते थे। तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने से पेट संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाती है। तांबे के बर्तन से होने वाले नुकसान को अगर देखा जाए तो, भोजन में मौजूद ऑर्गेनिक एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन करता है। तो ऐसे में तांबे के बर्तन में खाना या पीना हो सकता है, लेकिन इसमें खाना पकाना सही नहीं होता।

3. एल्युमीनियम

newstracklive

एलुमिनियम के बर्तन का प्रयोग आज के समय में ज्यादा होता है या कहें कि हर घर में आज एलुमिनियम के बर्तन पाए जाते हैं। दरअसल गर्मी मिलने पर एलमुनियम में मौजूद अणु जल्द सक्रिय हो जाते हैं। इसीलिए ज्यादातर खाना एल्युमिनियम के बर्तन में बनाया जाता है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह भी अम्ल के साथ मिलकर बहुत जल्द ही रासायनिक प्रतिक्रिया दिखाने लगता है। इसलिए इसमें खटाई या अम्लीय सब्जियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

4. स्टेनलेस स्टील

thehealthsite

वर्तमान में स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का भी काफी प्रयोग किया जाता है। यह एक मिश्र‍ित धातु है जो लोहे में कार्बन, क्रोमियम और निकल मिलाकर बनाई जाती है। इसमें खाना पकाने या बनाने में सेहत को कोई नुकसान नहीं होता। इन बर्तनों का तापमान बहुत जल्दी बढ़ता है।

5. लोहा

india

लोहा से बने बर्तन का उपयोग खाना बनाने के लिए बेहद कम होता है। लेकिन इस धातु के बर्तन में बनाए गए खाने हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन बर्तनों में खाना पकाने से खाने में आयरन की मात्रा अपने आप बढ़ जाती है और खाने वाले को उसका भरपूर पोषण मिलता है। सामान्य तौर पर हर इंसान को आयरन की आवश्यकता होती है। खासकर महिलाओं के शरीर में आयरन की एक अच्छी खासी भूमिका होती है।

6. नॉन स्ट‍िक

herzindagi

नॉन स्टिक का मतलब होता है कि ऐसा बर्तन जिसमें कुछ भी ना चिपके, ऐसे बर्तनों में खाना पकाने के लिए अधिक घी या तेल की आवश्यकता भी नहीं होती है। लेकिन खाना बनाते वक्त इन बर्तनों में अगर अधिक स्क्रैच पड़ जाए तो यह सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान इसमें से केमिकल का उत्सर्जन होता है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago