लाइफस्टाइल

यहां जानिए लड़कों के लिए बेस्ट Gift Idea, हमेशा बना रहेगा प्यार और साथ

Bf ke Liye Gift Idea: प्यार में जितनी केयर और प्यार की जरूरत एक लड़की को होती है उतनी ही लड़कों को भी होती है। वे भी चाहते हैं कि उनकी पार्टनर उनकी केयर करें और उनके लिए कुछ ना कुछ सरप्राइज प्लान करें। पहले हमने आपको लड़कियों के लिए क्या उपहार लेना चाहिए बताया था और अब हम आपको लड़कों या आपके पति के लिए Gift Idea बताएंगे। इन गिफ्ट्स को आप उन्हें देकर अपनी ओर रिझा सकती हैं और वे आपके ऐसा करने से खुश हो जाएंगे। इससे आपके बीच ना सिर्फ प्यार बल्कि आपका साथ भी हमेशा बना रहेगा।

लड़कों के लिए Gift Idea [Ladko ke Liye Gift]

लड़के अक्सर लड़कियों को गिफ्ट देते हैं लेकिन लड़कियां ऐसा कम ही करती हैं। मगर सच ये है कि जब लड़की किसी लड़के को कुछ गिफ्ट या सरप्राइज देती हैं तो वे बहुत खुश होते हैं। लड़कियों के मन में अक्सर लड़कों को देने के लिए शर्ट, टाई या पर्स देने के बारे में ख्याल आता है लेकिन अगर आप इससे ऊब चुकी हैं तो आपको यहां बेहतर ऑप्शन मिल सकता है।

1. गिफ्ट कार्ड (Gift Card)

आजकल गिफ्ट कार्ड का चलन ज्यादा चल रहा है। अगर आपके ब्वॉयफ्रेंड या पति का जन्मदिन आ रहा है तो आपको गिफ्ट कार्ड के रूप में उन्हें गिफ्ट देना चाहिे। इस कार्ड से वे अपनी पसंद की शॉपिंग कर सकते हैं और इसके साथ ही आप भी अपने लिए कुछ ना कुछ खरीद सकते हैं।

2. वीडियो गेम (Video Game)

forbes

बचपन से ही लड़कों को वीडियो गेम से खास लगाव होता है। वीडियो गेम वे बचपन से लेकर बड़े तक खेलते हैं, बस आपको ये ख्याल रखना है कि इसके साथ आपको कई कैसेट्स दें जो उन्हें पसंद हो। अगर आपको उनकी पसंद पता हो तो फिर आपको वीडियो गेम लेने में आसानी रहेगी।

3. स्वेटशर्ट (Sweat Shirt)

gearpatrol

लड़कों को स्वेटशर्ट काफी पसंद आता है, जिसमें हाफ या फुल दोनों आते हैं। मार्केट में कलरफुल स्वेटशर्ट मौजूद है और उन्हें खरीदने के लिए आपको उन्हें साथ ले जाना चाहिए और उनकी मनपसंद स्वेट शर्ट दें। इसके अलावा आप उन्हें इसे सरप्राइजली भी गिफ्ट कर सकती हैं।

4. फू़ड कूपन (Food Coupon)

अक्सर लड़कों को खाना बहुत पसंद आता है, ऐसे में या तो आप उनके लिए अपने हाथ से खाना बनाए जो भी उन्हें पसंद हो। इसके अलावा आप उन्हें फूड कूपन भी गिफ्ट कर सकती हैं, इसके बाद उन्हें जो भी खाना हो वो आप उन्हें खिला सकती हैं। आप साथ जाएंगी तो उन्हें और भी अच्छा लगेगा।

5. की-चेन (Key-chain)

clubfactory

लड़कों को अपनी बाइक के लिए की-चेन की जरूरत होती है लेकिन वे कभी उसे लगाते नहीं है। अब जिस बाइक पर आप उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाती हैं तो उसके लिए आपको एक की-चेन जरूर रखनी चाहिए। अब इस की-चेन में आप अपनी और उनकी तस्वीर लगाकर दे सकती हैं या फिर उनका कुछ फेवरेट चीज से बना की-चेन जरूर देना चाहिए।

6. गैजेट्स (Gadgets)

theverge

लड़कों को गैजेट्स से काफी प्यार होता है। उन्हें आप गैजेट्स में कुछ भी गिफ्ट कर सकती हैं खासकर आपको उनकी पसंद पहले से पता होनी चाहिए। अगर उन्हें सरप्राइजली गैजेट्स गिफ्ट करती हैं तो ये बहुत बड़ी बात होगी, हो सकता है कि अगर वे आपसे नाराज हैं तो फिर उनकी नाराजगी आपसे दूर हो जाएगी। लड़कों को गैजेट्स से काफी प्यार होता है।

7. हेडफोन (Headphones)

argos

लड़कों को कूल दिखने के लिए हेडफोन्स की काफी जरूरत होती है। अगर आपका बजट अच्छा है तो उन्हें सोनी या लेवल के हेडफोन्स गिफ्ट करें। हेडफोन की उन्हें बहुत जररूत होती है और आपके इस गिफ्ट से आपके पार्टनर को बहुत खुशी होगी।

8. स्टाइलिश वॉच (Stylish Watch)

hiconsumption

लड़कों को स्टाइलिश वॉच का काफी शौक होता है। उन्हें चेन वाली घड़ियों के साथ ही बड़े डायल वाली घड़ियां पसंद आती हैं। घड़ियों में आप उन्हें टाइटन या फास्टट्रैक की घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं क्योंकि ये आपके बजट में आ जाएगा। बस ये याद रहे कि आपको उनकी पसंद पता होनी चाहिए क्योंकि हर किसी को चेन वाली वॉच पसंद नहीं आती तो कुछ को सिर्फ पट्टे वाली ही वॉच पसंद आती है।

9. पर्स (Wallet)

joojoobs

लड़के वॉलेट रखना नहीं भूलते हैं और अगर उनके पास ब्लैक या टेन कलर का लेदर का वॉलेट हो तो ये उन्हें कूल बनाता है। याद रहे पर्स ऐसा गिफ्ट करें जिसमें वे आपकी तस्वीर और कुछ जरूरी चीजें रख सकें। मार्केट में कई अलग-अलग कंपनियों के पर्स उपलब्ध हैं।

10. चश्मा (Goggles)

giftsstore

लड़कों को सनग्लासेस बहुत पसंद आते हैं और ऐसे में आपके अपने पार्टनर को कूल लुक वाला चश्मा गिफ्ट कर सकती हैं। उन्हें सनग्लासेस देंगी तो वे जब भी बाहर जाएंगे तो इसे लगाकर जाएंगे और ये हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्हें आप काले या किसी हल्के रंग का सनग्लासेस गिफ्ट करें।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

1 day ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

4 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

4 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

4 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago