लाइफस्टाइल

दिवाली के दिन घर सजाने में मदद करेंगे ये टिप्स, टकटकी लगाकर देखते रह जाएंगे मेहमान

Diwali Me Ghar Kaise Sajaye: भारत को वैसे तो त्यौहारों का देश कहा जाता है। यहां पर हमेशा छोटे और बड़े कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं। लेकिन होली, दीपावली कुछ ऐसे त्यौहार हैं जो भारत में बहुत ही धूम धाम से मनाए जाते हैं। लोगों के घरों में इन त्यौहारों की तैयारियां काफी समय पहले से ही शुरू हो जाती है। इन दिनों दीपावली को लेकर भारतीय घरों और बाजारों में धूम मची है।

बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। बाजारों में दीपावली त्यौहार की रौनक देखते ही बन रही है। इसी के साथ लोगों के घरों में साफ-सफाई भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि दीपावली को लेकर ऐसी मान्यता है कि लक्ष्मी जी इस दिन घर में आती हैं और यही वजह है कि लोग दीपावली के त्यौहार में अपने घर में रंग रोगन कराते हैं और साफ-सफाई कराते हैं। वहीं बाजारों में मिठाई की दुकानों से लेकर के पटाखों की दुकानों में और घर की सजावट के लिए मिलने वाले सामान वाली जगहों पर लोगों का तांता लगा रहता है।

दीवाली के दिन लोग घर की सजावट करते हैं। बाजारों में भी इस समय घर की साजो सज्जा के लिए बेहतरीन तरह की चीजें मिलती हैं, जो आपके घर में चार चांद लगा देती हैं। इस दिन घरों के आंगन और छतों को दीयों से सजाया जाता है। बता दें कि इस दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं छोड़ा जाता है क्योंकि इस त्यौहार में आप रिश्तेदारों के घर जाते हैं और आपके घर पर भी मेहमान आते हैं, ऐसे में आपको अपने घर को सुंदर बनाने और सबसे अलग दिखाने की चाह होती है।

दिवाली के दिन यदि आप भी अपने घर को सजाने(Diwali Me Ghar Kaise Sajaye) की तैयारी कर रहे हैं और आप घर को कैसे सजाएं इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे नायाब तरीके जिनको अपनाकर आप इस बार दीवाली पर अपने घर को कुछ अलग और खास अंदाज में सजा सकते हैं। आप घर को सजाने के लिए घर पर भी कई सजावट की चीजें बना सकते हैं साथ ही बाजार से भी अपने घर की सजावट की चीजें खरीद सकते हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं घर की सजावट के लिए कुछ टिप्स, जो आपकी दिवाली को खास बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

दिवाली के दिन इन चीजों से करें घर की सजावट (Diwali Me Ghar Kaise Sajaye)

1. रंगोली

Image Source – Twitter@immigrantgal

दीवाली पर घर की सजावट(Diwali me Ghar Kaise Sajaye) के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बना सकते हैं। बता दें कि रंगोली बेहद आसान और दिखने में बहुत ही सुंदर लगती है। बाजारों में बहुत सी ऐसी चीजें मिलती हैं जिससे आप आसानी से रंगोली बना सकते हैं। बता दें कि रंगोली सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि फूलों और पेंट से भी बन सकती है। रंगोली बनाने के बाद आप उसके ऊपर दिए और कैंडिल रख के भी सजा सकते हैं। रंगोली को आप घर के मुख्य द्वार पर या फिर आंगन में भी बना सकते हैं।

2. लाइटिंग

Image Source – Decoratingideas9

वैसे तो दीवाली पर घरों के बाहर लाइटें लगती ही हैं लेकिन इस बार आप दिवाली की सजावट को और खास बनाने के लिए घर में रखी हुई कांच की बोतलों में लाइट भरकर उनको घर के किसी भी जगह पर हैंग कर सकते हैं। रंग बिरंगी कांच की बोतलों में अलग-अलग रंग की लाइट भर कर उन्हें बालकनी या फिर ड्राइंगरूम में हैंग कर सकते हैं या फिर आप इन्हें अपने आंगन में लगा सकते हैं।

3. मोमबत्तियां

Image Source – Pixabay

दीवाले के मौके पर बाजारों में कई आकार के और बहुत ही सुंदर सु-दर मोमबत्तियां मिलते हैं। रंग बिरंगे ये मोमबत्तियां बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। आप मोमबत्तियां बाजार से भी खरीद सकते हैं या फिर रंग बिरंगे कागजों की मदद से इन्हें घर पर भी बना सकते हैं।

4. दिये

Image Source – fashionw7

दीपावली में घर के हर कोनों पर दीपक जलाएं जाते हैं ताकि घर का कोई भी कोना अंधेरे में ना रहे। बता दें कि आप इन दियों की मदद से भी घर को सजा सकते हैं। आप दियों को पेंट कर के उन्हें और खूबसूरत बना सकती हैं। दियों से डिजाइन बनाकर उन्हें फूलों से सजाएं।

5. मंदिर को सजाएं

Image Source -Punjabkesari

दीवाली पर घरों में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है। ऐसे में आप दीवाली के दिन अपने घर के साथ-साथ अपने घर के मंदिर को भी सजा सकते हैं। बता दें, घर के मंदिर को आप दियों से सजा सकते हैं।

6. फ्लोटिंग कैंडल्स

shutterstock

दिवाली पर आप अपने सेंटर टेबल को भी अच्छे से सजा सकते हैं। आप सेंटर टेबल पर कांच के एक कटोरे में पानी भरकर रखें और उस पर गुलाब की पत्तियां डालें और उनमें तैरती हुई कैंडल्स रखें। ये डेकोरेशन आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे।

यह भी पड़े   : दीपावली पर गिफ्ट देने के लिए ये ऑप्शन हैं सबसे बेस्ट, लोग हो जाएंगे खुश और जेब भी नहीं होगी ढीली

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago