lbb
Diwali Me Kya Gift De: दीपावली एक बड़ा त्यौहार हैं जिसमें लोगों का एक-दूसरे को तोहफे देने का चलन है। इस खुशी भरे त्यौहार में लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और एक-दूसरे को तोहफे देते हैं। अब किसी को तोहफा एक बार देना हो तो समझ आता है लेकिन जब आपको यह काम हर साल करना हो तो ये थोड़ा कठिन फैसला होता है। क्योंकि यदि आप किसी को कोई गिफ्ट दे रहे हैं तो वो उसके लिए यूजफुल हो इसके साथ ही वो देने में भी अच्छा लगे इन सभी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
दरअसल, एक-दूसरे को तोहफा देना आपका एक-दूसरे के लिए प्यार और स्नेह को भी दर्शाता है। दीपावली का त्यौहार भी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को दर्शाने का है, इस वजह से भी इस त्यौहार में लोग एक-दूसरे को तोहफा देते हैं और उनके लिए अपना प्यार और स्नेह प्रकट करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या आती है कि तोहफे में दिया क्या जाए। यकीनन आप भी इस तरह की समस्या में जरूर फंसते होंगे।
किसी को दिया जाने वाला तोहफा ऐसा होना चाहिए जो उसे पसंद भी आए साथ ही आपकी जेब पर भी ज्यादा असर ना डाले। बता दें कि वैसे तो दीपावली के मौके पर हमेशा ही ऑनलाइन और बाजारों में दुकानदार भी कई तरह की सेल और ऑफर्स रखते हैं। इस समय मिलने वाले ऑफर काफी आकर्षक होते हैं। लेकिन किसको क्या दें ये एक बड़ा सवाल रहता है। तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख में दीपावली पर दिए जाने वाले कुछ ऐसे ही उपहारों के बारे में बताएंगे जो आप तोहफे के तौर पर दे सकते हैं और वो काफी किफायती भी हैं।
दीपावली का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आती है मिठाई। आप भी दीपावली पर तोहफे के तौर पर मिठाई दे सकते हैं। इसके साथ ही अब बाजार में हर तरह की मिठाई मिलती है। बच्चों के लिए चॉकलेट वाली मिठाई तो वहीं डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए शुगर फ्री मिठाइयां भी बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। तो दीपावली में मिठाई देना एक बेहतर ऑप्शन है।
आप तोहफे के तौर पर ड्राई फ्रूट्स भी दे सकते हैं। बाजारों में इन दिनों अलग-अलग तरह से पैक करके ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं जिनकों बेहद ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। तो दीवाली पर तोहफे के तौर पर देने के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन है। सेहत के लिए फायदेमंद और स्वादिष्ट।
दीपावली के मौके पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। तो आप अपने करीबियों को सोने और चांदी के सिक्के तोहफे के तौर पर दे सकते हैं।
दीपावली पर नए कपड़े पहने जाते हैं, ऐसे में आप अपने करीबियों को तोहफे के तौर पर कपड़े भी दे सकते हैं। इन दिनों ऑनलाइन बहुत अच्छे ऑफर्स आते हैं तो बेहतर है कि आप भी इस दीवाली अपने रिश्तेदारों को कपड़े तोहफे के तौर पर दें।
दीपावली में आप ज्वेलरी भी तोहफे में दे सकते हैं। आज कल बाजार में आर्टिफिशियल और ट्रेंडी ज्वेलरी काफी चलन में हैं जिसका क्रेज लोगों में बेहद है। ऐसे में आप इस दीवाली पर इस तरह की ट्रेंडी ज्वेलरी भी तोहफे के तौर पर दे सकते हैं।
दीपावली पर सभी अपने घर में सजावट करते हैं। ऐसे में आप तोहफे के तौर पर पेंटिंग, शो पीस या घर में सजावट के लिए प्रयोग में आने वाली कोई भी चीज तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। ये एक अच्छा विकल्प है जो कि आपके बजट को भी नहीं हिलाएगा।
आप दीपावली के मौके पर तोहफे के तौर पर किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं। जो लोग पढ़ने के शौकीन होते हैं उनके लिए ये तोहफा बेहद खास होगा।
आप दीपावली के मौके पर मोबाइल भी तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। या फिर इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान। हैंड ग्राइंडर से लेकर के टोस्टर, ग्रिलर किसी भी तरह का तोहफा आप दीपावली के मौके पर दे सकते हैं।
बता दें कि वैसे तो तोहफे के तौर पर देने के लिए बहुत से ऑप्शन हैं लेकिन आप किसी को भी तोहफा उसकी पसंद के हिसाब से दे सकते हैं। क्योंकि तोहफा आपका प्यार और स्नेह को दिखाता है उसकी कीमत इतनी मायने नहीं रखती है। आप चाहें तो अपने हाथों से बनाकर भी तोहफे दे सकते हैं। चाहे वो खाने का सामान हो या फिर घर में सजावट के लिए कोई वस्तु। यहां तक की आप कार्डस को भी तोहफे के तौर पर उस पर दीपावली का संदेश लिखकर दे सकते हैं।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…