Image Source:- Thatsindian
Bollywood fashion Tips: गर्मी के दिन में हर कोई ऐसे ही कपड़े पहनना चाहता है, जिन्हें पहनने से उसे आराम महसूस हो और साथ में उसका शरीर भी इससे ठंडा रहे। ऐसे कपड़ों में देखा जाए तो इसमें सबसे ज्यादा ऑप्शन लड़कियों के पास ही नजर आते हैं। इनमें सलवार सूट भी शामिल हैं। बी टाउन की हसीनाओं को भी बहुत बार देखा जा चुका है कि उन्होंने हीट को बीट करने के लिए कुर्ते पहन रखे हैं। जो कुर्ते वे सबसे ज्यादा पहनती हैं, उनमें चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते हमेशा शामिल होते हैं। इनकी खासियत यह है कि भले ही ये सिंपल दिखें, लेकिन खूबसूरती इनकी लाजवाब होती है। तभी तो ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर तक को चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते पहने हुए कई बार देखा जा चुका है।
कॉटन के कुर्ते बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को बहुत पसंद आते हैं। विशेष तौर पर व्हाइट सूट में ऐश्वर्या राय को ज्यादातर स्पॉट किया जाता है। ऐश्वर्या जो व्हाइट सूट पहनती हैं, उनमें कई चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते भी शामिल होते हैं। इनके साथ ऐश्वर्या को साधारण जूतियां पहने देखा जाता है। ज्वेलरी वे इनके साथ कैरी नहीं करना पसंद करती हैं।
करीना कपूर के पास देखा जाए तो चिकनकारी वाले कुर्ते की कोई कमी नहीं है। फिर भी होली के अवसर पर उन्होंने चिकनकारी वर्क वाला जो सफेद कुर्ता पहना हुआ था और उसके साथ जो उन्होंने मैचिंग प्लाजो भी पहना हुआ था, उसे देखने के बाद हर लड़की अपने वार्डरोब में इसे जरूर शामिल करना चाहती है।
गर्मी के लिहाज से देखा जाए तो चिकनकारी वाले सूट एकदम परफेक्ट माने जाते हैं। इन्हें ज्यादातर या तो कॉटन से तैयार किया जाता है या फिर मसलिन और लिनन पर इन्हें बनाया जाता है। ये फैब्रिक गर्मी के लिहाज से सबसे अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। ये गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं होने देते हैं। गर्मी में इन्हें पहनने पर राहत महसूस होती है।
चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते में पहले जहां स्ट्रेट कट कुर्ते ही केवल आया करते थे, वहीं अब इनमें अनारकली से लेकर एंकल लेंथ तक के कुर्ते भी देखने को मिलने लगे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देखा गया है कि ब्लिंग एलिमेंट ऐड करने के लिए उन्होंने ज्यादातर मौकों पर सीक्वेंस वर्क इसके साथ किया है। चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते में भी अब वैरायटी आने लगी है तो इसकी वजह से इसकी डिमांड अब पहले से बढ़ने लगी है। विशेष तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा इन्हें अपनाए जाने से इनके फैंस के बीच भी इसका क्रेज अब बढ़ता हुआ दिख रहा है।
जिन अभिनेत्रियों को चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते पहनना बहुत ही पसंद है और जो ज्यादातर इन्हें पहने हुए नजर आ जाती हैं, उनमें देखा गया है कि ढीली फिटिंग वे ज्यादा पसंद करती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि चिकनकारी वर्क के ये कुर्ते यदि ढीले भी रहें तब भी ये बड़ा ही गजब का लुक देते हैं। तभी तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ये पहली पसंद गर्मी के दिनों में बने हुए हैं।
यह भी पढ़े
चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते में तो अब बहुत से कलर के ऑप्शन भी आने लगे हैं। यहां तक कि अलग-अलग शेड्स में भी आपको ये मिल जाते हैं। ऐसे में आप अपने फेवरेट कलर के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं। साथ में आप इसे लैगिंग्स, चूड़ीदार, प्लाजो या फिर जींस के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। गर्मी के दिनों में आप इसे किसी भी तरीके से क्यों ना पहनें, ये आपको न केवल अलग लुक देते हैं, बल्कि गर्मी में आपकी बॉडी को कूल भी रखते हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…