फैशन

वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं कैटरीना के ये दुल्हन वाले ड्रेसेज, नहीं हटेंगी नजरें

Katrina Kaif Red Lehenga Wedding Look 2023: कोई भी लड़की यदि किसी वेडिंग फंक्शन में जा रही है तो उसकी यही चाहत रहती है कि ऐसा ड्रेस वह पहने जिसमें वह न केवल सबसे अलग दिखे, बल्कि उसकी सुंदरता भी उभरकर सामने आए। वेडिंग फंक्शन में जाने को लेकर हर लड़की की यही ख्वाहिश रहती है कि वहां हर किसी की नजरें उस पर जा टिकें। हालांकि, वेडिंग फंक्शन में क्या पहन कर जाएं, जिससे कि आप आकर्षण का केंद्र बन जाएं, इसका निर्णय करना बहुत ही कठिन होता है। हाल-फिलहाल में यदि किसी शादी समारोह में आप हिस्सा लेने जा रही हैं और एक अलग ही लुक अपनी ड्रेस को देने की आप चाह भी रखती हैं तो आपको आईडिया कैटरीना कैफ के एथिनक लुक से लेना चाहिए।

इनसे लें आईडिया(Katrina Kaif Red Lehenga Wedding Look 2023)

कटरीना कैफ – फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जो कि अपनी ग्लैमरस अदा के लिए जानी जाती हैं, पिछले कुछ वर्षों में दिवाली के दौरान, कई इवेंट्स के दौरान और कई वेडिंग फंक्शन में उन्हें एथेनिक ड्रेस को स्टाइलिश तरीके से कैरी करते हुए देखा गया है। इनमें नए स्टाइल के लहंगे से लेकर साड़ियां तक शामिल हैं। यहां जो पांच रेड आउटफिट लुक हम आपको कैटरीना की दिखा रहे हैं, वेडिंग फंक्शन ड्रेस के लिए इनसे आप भी आईडिया ले सकती हैं।

लाल लहंगा कैटरीना का(Katrina kaif Red Lehenga Wedding Look)

कटरीना कैफ – फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ का जो यह साधारण सा लाल रंग का लहंगा आप देख रही हैं, इसे डिजाइन किया है डिजाइनर सब्यसाची ने। कैटरीना कैफ को लाल रंग के लहंगे को बीते साल दिवाली की पार्टी में पहने हुए देखा गया था। सिकुइन की जरी के चौड़े बॉर्डर प्लेन लहंगे पर लगाए गए हैं। ब्लाउज से लेकर चुनरी पर और लहंगे के नीचे की ओर भी ये नजर आ रहे हैं। साधारण लाल रंग के चटक रंग पर गोल्डन कलर के इस बॉर्डर को जड़ दिया गया है। इससे इस लहंगे की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। वेडिंग फंक्शन में जाने के दौरान आप भी कैटरीना कैफ की ड्रेस से आईडिया ले सकती हैं।

कैटरीना लाल प्रिंटेड साड़ी में(Katrina Kaif Red Printed Saree Design)

India tv News

कैटरीना कैफ की यह खासियत रही है कि हर तरीके के भारतीय परिधान को उन्होंने बहुत ही अच्छी तरीके से कैरी किया है। यही नहीं, वेस्टर्न आउटफिट का भी कोई ऐसा स्टाइल नहीं है, जिसे कि कैटरीना अच्छी तरीके से कभी कैरी न कर पाई हों। शादी यदि आपकी जल्द होने जा रही है या फिर आप किसी वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लेने जा रही हैं तो वेडिंग कलेक्शन के लिए कैटरीना कैफ ने जो यह साड़ी पहनी है, यह पूरी तरीके से परफेक्ट साबित हो सकती है। डिजाइनर अनिता डोंगरे ने लाल रंग की इस प्रिंटेड हरीशा साड़ी को तैयार किया है।

कैटरीना फ्लोरल लहंगा में(Katrina Kaif Floral Lehenga Design)

कटरीना कैफ – फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर की शादी में हिस्सा लेने के लिए जब कैटरीना कैफ पहुंची थीं तो उन्होंने इस रेड गोल्डन फ्लोरल लहंगे को पहन रखा था। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइन किया गया है। यदि आप संगीत या कॉकटेल पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही हैं तो आपको इस लहंगे को ट्राई जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह आपको परफेक्ट लुक प्रदान करेगा।

शरारा साड़ी कैटरीना की(Katrina Kaif Red Sharara Saree Desgin)

Image Source: PunjabKesari

हो सकता है कि साड़ी, लहंगा, अनारकली और शरारा पहनते-पहनते आप ऊब गई हों। ऐसे में यदि वेडिंग फंक्शन में कुछ अलग पहनकर आप जाना चाह रही हैं तो आपको रेड कलर की शरारा सारी ट्राई जरूर करनी चाहिए। मनीष मल्होत्रा ने इसे डिजाइन किया है। कैटरीना कैफ को इस साड़ी को एक इवेंट के दौरान कैरी करते हुए देखा गया था।

यह भी पढ़े

कैटरीना लाल कुर्ते में(Katrina Kaif Red Kurti Design)

कटरीना कैफ – फोटो : सोशल मीडिया

वेडिंग फंक्शन के लिए कैटरीना का यह लाल रंग का कॉलर कुर्ता भी परफेक्ट होगा। एंब्रॉयडरी का काम कुर्ते के कंधे पर किया हुआ है। कई बार कैटरीना इसे पहन कर सामने आ चुकी हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago