लाइफस्टाइल

आखिर किस तरह शरीर के लिए फायदेमंद है जिलेटिन, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Gelatin for Health Benefits in Hindi: इंसान का शरीर चाहे कितना भी हृष्ट-पुष्ट हो मगर एक समय के बाद इसमें भी कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। कभी-कभी ये समस्या असमय ही आ जाया करती है और कभी प्राकृतिक रूप से अपने निर्धारित समय के अनुसार। देखा जाये तो आज के समय में हमने अपना जीवन यापन का जो तरीका अपना लिया है उसकी वजह से हम अक्सर ही तरह-तरह की बिमारियों से घिरते चले जा रहे हैं। बहुत सारी ऐसी बीमारियां हैं जो तक़रीबन हर किसी के लिए आम हो चुकी हैं, जैसे मधुमेह, टीबी, उच्च रक्तचाप, गठिया आदि। ये तमाम तरह के रोग कहने के लिए तो सामान्य हैं मगर होते बहुत ही दुखदायी और प्राणघातक हैं।

जिलेटिन एक जेली की तरह दिखने वाला पदार्थ होता है जो बाज़ारो में आसानी से मिल जाता है। यह दिखने में तो एक जेली जैसा लगता है लेकिन इसके बहुत से फायदे हैं जो आपके स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। चूंकि जिलेटिन में अधिक मात्रा में प्रोटीन और एमिनो एसिड पाया जाता है जो कई तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अगर आप जोड़ों और हड्ड‍ियों के दर्द से परेशान हैं और सेहत की अन्य समस्याओं से भी घि‍रे हुए हैं तो जिलेटि‍न के प्रयोग से आप दर्द और कई तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं जिलेटिन नामक औषधीय वस्तु के बारे में और साथ ही बताएंगे इसके प्रयोग से होने वाले फायदे तथा नुकसान के बारे में भी।

जिलेटिन के फायदे [Gelatin ke Fayde]

जिलेटिन एक लाभकारी और शक्तिशाली प्रोटीन है, जो ग्लोइंग स्किन के लिए बेहतरीन तरीके से काम करता है। यह जोड़ों को मजबूत करने के साथ ही बाल और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए भी सही है। यह हेल्थ में सुधार लाता है और बेहतर नींद का कारण बनता है। ये असल में प्रोटीन के बिल्डिंग ब्लॉक्स होते हैं। आज की डाइट में आमतौर पर स्किन, हड्डियां और कनेक्टिव टिश्यू नहीं होते हैं, जो इन एमिनो एसिड का मुख्य स्रोत होते हैं। इस तरह से आप और हम जैसे लोग जिलेटिन पाउडर से अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद है जिलेटिन [Gelatin for Face Mask]

wildaboutbeauty

आपको बता दें कि कोलेजन त्वचा को स्वस्थ रखने और युवा स्थिति प्रदान करने के लिए जिलेटिन काफी महत्वपूर्ण होता है। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, शरीर में स्वाभाविक रूप से कोलेजन की मात्रा भी कम होती जाती है, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा में झुर्रियां और रेखाएं आ जाती हैं। चूंकि जिलेटिन, कोलेजन का एक सबसे बड़ा स्रोत है ऐसे में इसका सेवन त्वचा में सुधार लाने के किया जा सकता है। यह त्वचा पर एंटी एजिंग प्रभाव डालती है।

बालों को मजबूती देता है जिलेटिन [Gelatin for Hair]

topx4you

बालों को घनत्व प्रदान करने में जिलेटिन की बड़ी भूमिका है। जिलेटिन से बाल के लिए एक खास किस्म का पैक तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच जिलेटिन पाउडर को आधे कप ठंडे पानी में अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद आधा कप गर्म पानी, एक छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक छोटा चम्मच शहद डालकर गाढ़ा लिक्विड तैयार कर लें। इसे सिर पर लगाएं और बाल के साथ ही स्कैल्प पर मसाज करें। करीब 5 मिनट तक लगाए रखने के बाद गर्म पानी से धो लें। फिर सामान्य तरीके से शैंपू करें। यह प्रक्रिया आप सप्ताह में दो से तीन बार करें। बाद में हफ्ते में एक बार सिर्फ प्रबंधन के लिए करें। इससे आपके बालों को अच्छा पोषण मिलता है और बाल मजबूत बने रहते हैं।

वजन घटाने में भी सहायक है जिलेटिन [Gelatin for Weight Loss]

रिसर्च में पाया गया है कि हमारे रोजाना के आहार में जिलेटिन शामिल करने से ऐसा लगता है कि काफी कुछ खा लिया, जिससे कि आप कम खाना खा पाते हैं। ऐसा प्रभाव जिलेटिन में पाए जाने वाले अधिक प्रोटीन के कारण होता है, जो वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद करता है। जब मोटापे से ग्रस्त व्यक्तियों में इसका उपयोग किया जाता है, तो वजन नियंत्रण के लिए निर्धारित आहार के पालन में सुधार होता है। हालांकि, इस दौरान यह ध्यान रखना बेहद ही महत्वपूर्ण है कि जिलेटिन वजन प्रबंधन के लिए निश्चित रूप से सहायक है, लेकिन केवल यही पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा भी आपको शारीरिक कसरत आदि भी बेहद आवश्यक है।

जिलेटिन के नुकसान [Gelatin ke Nuksan]

अभी तक तो आपने यह देख और समझ ही लिया होगा कि जिलेटिन के कितने ढेर सारे फायदे हैं। मगर जैसा कि हम सभी इस बात को बहुत ही अच्छे से जानते और समझते हैं कि अगर जिलेटिन को उचित मात्रा में न लिया जाए या जरुरत से अधिक इसका सेवन किया गया तो निश्चित रूप से ऐसा करने से कई तरह के दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं।

आपको बता दें कि तत्काल और अधिक परिणाम के उद्देश्य से ज्यादा मात्रा में जिलेटिन के सेवन की वजह से सूजन, पेट फूलना, छाती में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बेशक जिलेटिन एक फायदेमंद वस्तु है मगर कई बार ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोगों में इसकी वजह से एलर्जी पैदा होने लगती है क्योंकि यह एक प्लांट प्रोटीन है।

किसी भी गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला को बिना डॉक्टर की सलाह के जिलेटिन का सेवन नहीं करना चाहिए, ये घातक हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार बताया जाता है कि यदि आप इसका सेवन करते भी हैं तो प्रति दिन 10 ग्राम से अधिक मात्रा में जिलेटिन लेना उचित नहीं है। साथ ही आपको यह भी बताते चलें कि लंबे समय तक इसके उपयोग का सुझाव कभी नहीं दिया जाता है।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

2 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

2 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

3 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago