लाइफस्टाइल

त्वचा को निखार देता है संतरे के छिलके का साबुन, जानें इसे घर पर बनाने का आसान तरीका

Gora Hone Ka Sabun: हर कोई अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाना चाहता है। इसके लिए उन्हें जो करना होता वे करते हैं लेकिन अगर सही दिशा में त्वचा को निखारना है तो सही चीजों का उपयोग करना जरूरी होता है। अक्सर लोग त्वचा को निखारने के लिए मार्केट में बने कई फेस पैक, साबुन या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कभी-कभी वो त्वचा पर बुरा असर डाल देते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताएंगे जो आपकी त्वचा को निखारने के साथ स्वस्थ भी रखेगा। हम आपको एक ऐसे साबुन को बनाना बताएंगे जो आपकी त्वचा में जान डाल देगा. संतरे के छिलकों को आपने सुखाकर उसका फेसपैक तो खूब बनाया होगा लेकिन यहां हम आपको संतरे के छिलकों का साबुन बनाने का तरीका बताएंगे जो बहुत आसान है।

कैसे बनाएं संतरे के छिलकों का साबुन?

संतरे के छिलके का साबुन(orange soap bar) पूरे शरीर के साथ आप चेहरे पर भी लगा सकते हैं. इससे आपके चेहरे पर पिंपल, छाइयां या दूसरी परेशानियां नहीं होंगी और चेहरे पर निखार आएगा. तो चलिए बताते हैं संतरे के छिलके का साबुन बनाते कैसे हैं?

सामग्री: संतरे के छिलके का साबुन बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर ले लीजिए, इसके बाद 3-4 बचे हुए साबुन के टुकड़े लें, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें, 5 ड्रॉप्स मिंट एसेंशियल ऑयल लें, 1 कैप्सूल विटामिन-ई लें।

Image Source: confessionsofanover

इस तरह बनाएं संतरे के छिलकों का साबुन

  • पहले संतरे के छिलकों को अच्छे से सुखाकर उसका पाउडर महीन करके बना लें अगर आप चाहें तो ताजे संतरे के छिलकों को कद्दूकस करके उसके जेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
  • अक्सर घर में किसी भी नहाने वाले साबुन के टुकड़े बचे होते हैं उनको एक पैन में डालकर संतरे के छिलके का पाउडर भी डाल दें. यहां ध्यान रखें कि बचा हुआ साबुन बेबी सोप या केमिकल फ्री साबुन ही होना चाहिए.
  • साबुन जब पिघल जाए तो इस मिश्रण में एलोवेरा जेल, मिंट एसेंसियल ऑयल और विटामिन-ई के कैप्सूल को पंचर करके डाल दें और अच्छे से मिलाएं.
  • अब इस मिश्रण को एक सोप मोल्ड में डालकर सूखने तक इंतजार करें. जब वो सूख जाए तो उसे मोल्ड से निकाल लें, और आपका संतरे के छिलकों का साबुन तैयार है.

Orange Soap के फायदे क्या हैं?

1. संतरे के छिलकों में विटामिन सी होता है. अगर चेहरे पर चमक कम होती है तो इस साबुन का इस्तेमाल आपको कमाल का निखार देगा.
2. चेहरे पर पुराने दाग-धब्बे अगर हैं तो संतरे के साबुन से आपको काफी फायदा होगा.
3. अगर आपको चेहरे पर नेचुरल निखार चाहिए तो इस साबुन का इस्तेमाल करिए. इससे आपको फर्क साफ समझ आएगा.

डिस्क्लेमर: अगर आपको स्किन एलर्जी है या सेंसेटिव है तो इस साबुन का इस्तेमाल करने से पहले स्किन केयर एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago