Aam Khane Ke Fayde: आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद बहुत ही मीठा होता है। आम एक ऐसा फल ही जिसकी दीवानगी सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच है। आम का सीजन गर्मियों में होता है और गर्मियों में लोग इसके जायके का खूब लुफ्त उठाते हैं। दुनिया भर में आम की करीब 1400 किस्में हैं लेकिन हमारे देश में पैदा की जाने वाली दशहरी, लंगड़ा, फजली, केसर , सिंदूरी आदि आम की मुख्य किस्में हैं। गर्मियों के मौसम में आम खाने के ढेरों फायदे हैं, आम को बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है। आम के सेवन से कई प्रकार के शारीरिक रोगों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको आम के अंदर मौजूद सभी पोषक तत्व और उनके औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
आम के अंदर मुख्य रूप से विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फोलिक एसिड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
आम में मौजूद फाइबर और फोलिक एसिड पेट के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है। यह पाचन प्रक्रिया को मजबूत करने में सहायक होता है। इसके अलावा भी यह फल पेट को कब्ज और अल्सर जैसे रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
आम का फल, फैट फ्री, कॉलेस्ट्रॉल फ्री और स्लॉट फ्री होता है जिसकी वजह से यह वजन कम करने में सहायक होता है। आम में मौजूद विटामिन सी और फाइबर के कारण लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगेगी। जिसकी वजह से मोटापा बढ़ने का खतरा लगभग न के बराबर होता है।
आम के अंदर विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को विभिन्न प्रकार के कैंसर रोग जैसे कोलेन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ल्यूकीमिनिया से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है।
आम के अंदर ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ए जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व आँख को स्वस्थ्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका को अदा करते हैं। ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन आँखों को धूप से बचाते हैं जबकि विटामिन ए आँखों की रोशनी को बढ़ाता है।
त्वचा को सुंदरता को बढ़ाने के लिए आम का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आम के गूदे की मदद से आप कई प्रकार के फेस पैक को बना सकते हैं। आम के गूदे को चेहरे में लगाने से ब्लैक स्पॉट्स, धब्बे, झाइयां ड्राइनेस से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा आम के सेवन से भी चेहरे की सुंदरता में निखार आता है।
डिस्क्लैमर:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज़ के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…