हेल्थ

सेहतमंद गुणों का खजाना है आलूबुखारा, आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में

Plum Benefits In Hindi: मौसमी फलों का सेवन हमें कई प्रकार की गंभीर बिमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। मौसमी फलों में तरह तरह के मिनरल्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही मौसमी फल आलूबुखारे के बारे में बताने जा रहे हैं। आलूबुखारा एक मौसमी फल है जो गर्मियों के सीजन में बड़ी ही आसानी के साथ मिल जाता है। आलूबुखारे के अंदर डायट्री फाइबर होता है जिसमें से सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख हैं।

आलूबुखारे के अंदर मौजूद ये फाइबर शरीर के अंगों को सुचारु बनाने के साथ साथ पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त करते हैं। इसके साथ ही आलूबुखारे के सेवन से त्वचा का सौंदर्य बढ़ता है।

आलूबुखारे के फायदे(Aloo Bukhara Ke Fayde)

हृदय संबंधी रोगों में है लाभकारी

आलूबुखारे के सेवन से खून साफ रहता है और उसका थक्का नहीं बनता है जिसकी वजह से ब्लडप्रेशर और ह्रदय रोगों की संभावना कम हो जाती है। इसके सेवन से अल्जाइमर का खतरा भी कम होता है।

वजन कंट्रोल में है सहायक

आलूबुखारे के सेवन से वजन को कम करने में सहायता मिलती है। 100 ग्राम आलूबुखारे में करीब 46 ग्राम कैलोरी होती है।

आँखों के लिए है लाभदायक(Plum Benefits In Hindi)

आलूबुखारे के अंदर मौजूद विटामिन सी आपकी आँखों और त्वचा को स्वस्थ्य रखने में सहायक होते हैं और इसके साथ ही ये रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को भी बढ़ाता है।

स्त्री रोगों में है लाभकारी

छिलके के साथ आलूबुखारे का सेवन, ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायक साबित होता है, इसके साथ ही ये ट्यूमर और कैंसर जैसे गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। महिलाओं के शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या उम्र के साथ बढ़ती ही जाती है, अगर महिलाएं मेनोपॉज के बाद आलूबुखारे का सेवन करें तो उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

त्वचा को निखारने में है मददगार(Plum Benefits For Skin In Hindi)

आलूबुखारे का उपयोग त्वचा को निखारने के लिए भी किया जाता है। आलूबुखारा नेचुरल कॉम्पलेक्सन बूस्टर का काम करता है, ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि इसके अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आलूबुखारे में विटामिन सी की मौजूदगी से त्वचा में मौजूद झाइयों, काले धब्बे, दाग को आसानी से साफ किया जा सकता है। आलूबुखारे के गूदे को अच्छी तरह से मैश करके उसे त्वचा पर लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है।

डिस्क्लैमर:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी तरह से किसी भी दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago