हेल्थ

‘अनार’ एक गुणकारी फल, जाने इसके गजब के फायदे

Anar Ke Fayde: ‘अनार’ सुनने में तो काफ़ी मामूली सा फल लगता है लेकिन वो कहावत तो सुनी ही होगी “एक अनार सौ बीमार”। ये कहावत अपने आप में अनार के गुणों को बयान करने में सक्षम है। यानी अनार एक ऐसी औषधि है जो अनेकों बीमारियों का उपचार है। ख़ास बात ये भी है कि अनार रसीले होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक ऐसा फल है जिसका बीज और छिलका ही नहीं बल्कि पूरा वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होता है।अनार का सेवन करने से पाचनशक्ति भी मजबूत होती है। इतना ही नहीं ये दिल को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही ये आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है और ये कैंसर होने की आशंका से भी बचाता है।

अनार के सेवन से अनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है। ये फाइबर के साथ साथ विटामिन सी का भी एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसमें एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों लिए अच्छा होता है। ऊपर से इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढेरों फायदे हैं।

अनार के सेवन से होने वाले अद्भुत फायदे(Anar Khane Ke Fayde)

  1. हार्टः अनार दिल के लिए स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसमें रक्त धमनियों में फैट के जमाव को रोकने वाला गुण पाया जाता है जो दिल के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं अनार का सेवन कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को भी कम किया जा सकता।
  2. इम्यूनिटीः अनार को इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद बताया जाता है। अनार के दानों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
  3. अनीमिया और पीलिया में फायदा: अनार के सेवन से अनीमिया और पीलिया के रोग के उपचार में फ़ायदा होता है। अनार का नियमित सेवन करने से शरीर में न केवल आयरन की कमी को पूरा कर सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम कर सकता है। इसके नियमित सेवन से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है।
  4. दिमाग: अनार के रोज़ सेवन करने से दिमाग तेज हो सकता है। अल्जाइमर जैसी भूलने की बीमारी में याददाश्त को बढ़ाने में भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
  5. पेट की सेहत: अनार में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पेट की सेहत के लिए काफ़ी लाभकारी होते हैं। अनार की पत्तियों को भी उबालकर यदि पिया जाए तो पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसका इस्तेमाल चाय में भी किया जा सकता है।
  6. बालों के लिए फ़ायदे: अनार स्वास्थ्य और त्वचा के साथ साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता हैं। इसके जूस के सेवन से यह बालों को मजबूत करते हैं और बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही बालों को भी नमी प्रदान करता हैं। यह बालों को सिर्फ नमी ही नहीं बल्कि इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल बालों को नरिश करते हैं।यह खराब बालों में नई जान डाल देता है।

इन सभी फायदों को प्राप्त करने के लिए आपको इसका नियमित सेवन करने की ज़रूरत होती हैं।

Facebook Comments
Pooja Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

21 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago