हेल्थ

काम करते हुए जल्दी हो जाती है थकान, तो करे अंगूर का सेवन, देखें और भी फायदे व नुकसान

Angur Khane Ke Fayde: अंगूर एक ऐसा खट्टा-मीठा स्वादिष्ट फल है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। यह खाने में जितना बढ़िया लगता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। ये बाजार में बैंगनी, लाल, काले, गहरे नीले, पीले, हरे, नारंगी और गुलाबी जैसे रंगों में मिलते हैं। अंगूर में भरपूर मात्रा में बहुत से पौष्टिक तत्व जैसे – विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटेशियम, कैल्शियम, फ्लेवोनॉयड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैलोरीज़, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड आदि पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आइए आज जानते हैं कि अंगूर खाने के फ़ायदों(Angur Khane Ke Fayde) के बारे में।

अंगूर खाने के फायदे (Angur Khane Ke Fayde)

1. कॉलेस्ट्रॉल

अंगूर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व कुछ खतरनाक बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमना आदि कई बीमारियों से हमे बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में भी सहायक है।

2. इम्यूनिटी

हमारे शरीर की इम्यूनिटी यदि स्ट्रॉंग हो तो यह हमें कई तरह के इन्फेक्शन से बचाए रखती है। इस इम्यूनिटी को स्ट्रॉंग बनाए रखने के लिए अंगूर का रोज़ाना नियंत्रित सेवन बेहद जरूरी है।

3. आंखों के रोग(Angur Khane Ke Fayde)

अंगूर में मौजूद विटामिन-ए, आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आंखों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अंगूर को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

4. कब्ज

जिन लोगों को अक्सर कब्ज रहता है, वे भी रोज़ाना अंगूर खाने की आदत डालें, काफी आराम मिलेगा।

5. थकान

अंगूर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, इसलिए जो लोग काम के दौरान जल्दी थक जाते हैं, उन्हें भी रोज़ाना अंगूर खाने चाहिए। ये शरीर की कमजोरी दूर करने में काफी मदद करते हैं।

6. इंफेक्शन

अंगूर के एंटीवायरल गुण कई प्रकार की स्किन एलर्जी को दूर करने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंगूर का यह खास गुण पोलियो, वायरस और हरपीज जैसी गभीर बीमारियों से लड़ने में भी कारगर साबित हुआ है। 

7. ब्लड प्रेशर

अंगूर के नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है और यह कंट्रोल में बना रहता है।

8. वजन

अंगूर को वजन बढ़ाने के लिए भी डाइट में शामिल किया जाता है। तो, जो लोग दुबलेपन  की समस्या से ग्रसित हैं वे नियमित रूप से अंगूर का सेवन करें।

अंगूर खाने के नुकसान(Angur Khane Ke Nuksan)

अंगूर खाने के फायदे(Angur Khane Ke Fayde) तो बहुत हैं लेकिन अंगूर खाने के कुछ नुकसान(Angur Khane Ke Nuksan) भी हैं, जिन्हें ज़्यादातर लोग नहीं जानते। यदि आप अंगूर का सेवन नियंत्रित मात्रा में करेंगे तो निश्चित ही यह आपको फायदा देंगे, लेकिन रोज़ाना अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन आपको बीमार भी कर सकता है। आइए जानते हैं अंगूर खाने के नुकसान(Angur Khane Ke Nuksan)।

  1. वैसे तो अंगूर में ज्यादा कैलरीज नहीं होती, लेकिन फिर भी ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।
  2. इससे आपको अपच या दस्त की समस्या भी हो सकती है।
  3. यदि आपका शरीर फ्रुक्टोज (फलों के रस से निर्मित चीनी) के प्रति संवेदनशील है, तो इसका सेवन करने से आपके लिवर और किडनी की कार्यशीलता पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।
  4. अत्यधिक मात्रा में अंगूर के सेवन से आपको गैस की समस्या भी हो सकती है।
  5. वैसे तो इसकी संभावना कुछ ही प्रतिशत है, लेकिन फिर भी यदि आपके शरीर में फाइबर की कमी है, तो अंगूर के अधिक सेवन से आपको उबकाई और उलटी की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़े

तो देखा आपने जैसा कि हमेशा कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है, अंगूर के साथ भी ऐसा ही कुछ है। यदि आप इसे रोज़ाना नाप-तोल कर खाएँगे तो आपको अंगूर के फायदे(Grapes Benefits In Hindi) ही फायदे नज़र आएंगे वरना आपको अंगूर के काफी नुकसान(Angur Ke Nuksan) भी झेलने पड़ सकते हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

3 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

3 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 weeks ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago