हेल्थ

जानिए अश्वगंधा के पांच चमत्कारी फायदे और इसके नुकसान

Ashwagandha Ke Fayde: अश्वगंधा के कई फायदे हैं लेकिन अगर इसका सेवन गलत तरीके से किया गया तो यह नुकसान दे भी हो सकता है अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी बूटी है। जिसके कई फायदे हैं हमारे वैदिक ग्रंथों में भी इसके बारे में जिक्र किया गया है। हालांकि गलत तरीके से इसका सेवन करने से कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं। किसी भी जड़ी या औषधि के सेवन से अगर स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है, तो लाजमी है कि उसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते होंगे। चलिए जानते हैं कि अश्वगंधा नामक इस जड़ी बूटी के सेवन से आपको क्या फायदा होगा और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं।

क्या है अश्वगंधा(Ashwagandha Kya Hai?)

अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी बूटी है। जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद पद्धति में किया जाता है। अश्वगंधा कई लाइलाज बीमारियों को ठीक करने में मददगार साबित होता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल दवा के तौर पर करने की सलाह देते हैं। अश्वगंधा कई तरह के प्रोडक्ट के रूप में बाजार में उपलब्ध होते हैं। आप किसी भी मेडिकल स्टोर पर जाकर अश्वगंधा दवा, चूर्ण, कैप्सूल अथवा इसके अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। सदियों से अश्वगंधा का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जा रहा है। इसके कई चमत्कारी परिणाम देखने को मिलते हैं। कई मामलों में यह जड़ी बूटी रामबाण साबित होती है।

चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि अश्वगंधा के क्या फायदे हैं और गलत तरीके से इसका सेवन करने से इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।

अश्वगंधा के क्या फायदे (Ashwagandha Ke Fayde)

1. कैंसर

अश्वगंधा कैंसर जैसी बीमारी का इलाज करने में बेहद ही असरदार माना जाता है। शोध के दौरान यह पता लगाया गया है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। और इस जानलेवा बीमारी को शरीर में फैलने नहीं देता। यह शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज का निर्माण करता है। अश्वगंधा कैंसर सेल्स को रोकने के साथ-साथ उसे खत्म करने का भी काम करता है। इतना ही नहीं यह कीमोथेरेपी से होने वाले साइड इफेक्ट से भी बचाता है।

2. इम्यून सिस्टम

अश्वगंधा के इस्तेमाल से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बशर्ते इसका सेवन किसी जानकार डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही करें। शरीर का इम्यून सिस्टम जब बढ़िया हो जाता है। तो आपका शरीर सर्दी-जुकाम जैसी छोटी बीमारियों से अपने आप ही लड़ सकता है। अश्वगंधा हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी मदद करता है। कई सारी गंभीर बीमारियों से लड़ने में यह सेल्स मददगार साबित होते हैं।

3. तनाव

अश्वगंधा के प्रयोग से लोगों को मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। एक शोध में यह पाया गया है कि अश्वगंधा के इस्तेमाल से 70 फ़ीसदी तक तनाव कम किया जा सकता है। दरअसल यह हमारे शरीर और मन के संतुलन को बनाए रखता है। सही मात्रा में इसका सेवन करने से नींद अच्छी आती है और ऐसे ही यह कई सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है।

4. मासिक धर्म(Ashwagandha Ke Fayde)

महिलाओं को जब मासिक धर्म की समस्या होती है। तब उनके शरीर में मिनरल्स की कमी हो जाती है और वह कमजोरी का शिकार हो जाती हैं। सामान्य तौर पर महिलाओं को सफेद पानी आने की समस्या होती है। जिससे उनका शरीर कमजोर पड़ने लगता है। इसका असर महिलाओं के गर्भाशय पर भी पड़ता है। अश्वगंधा के सेवन से महिलाओं को काफी राहत मिलती है।

5. आंखों की रोशनी

अश्वगंधा आंखों की रोशनी को ठीक करने में भी काफी मदद करता है। रोज रात को दूध के साथ इसका सेवन करने से यह आंखों की रोशनी को सामान्य कर देता है। कोई व्यक्ति अगर चश्मा पहनता है और वह अश्वगंधा का नियमित सेवन करना शुरू करता है। तो चश्मे के पावर को अश्वगंधा के मदद से कम किया जा सकता। कई मामलों में यह आंखों की रोशनी को बिल्कुल सामान्य कर देता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से स्ट्रेस भी कम होता है।

अश्वगंधा से होने वाले नुकसान(Ashwagandha Ke Nuksan)

1. अगर कोई व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है। तो उसे अश्वगंधा का सेवन डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही करना चाहिए। अश्वगंधा कई बार ब्लड प्रेशर को लो कर देता है। अगर कोई व्यक्ति लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित है तो उसे अश्वगंधा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

2. अधिक मात्रा में अश्वगंधा के सेवन से लीवर और पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है। अश्वगंधा के सेवन से डायरिया की समस्या भी हो सकती है।

3. अश्वगंधा का सेवन करने से नींद की समस्या दूर हो जाती है। लेकिन इसकी आदत ना डालें क्योंकि बहुत दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से आपको नुकसान भी पहुंच सकता है।

4. अश्वगंधा का सेवन किस मात्रा में करना है इसका परामर्श डॉक्टर से जरूर लें। सही मात्रा में इसका सेवन न करने से उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

5. अगर आप डॉक्टर का परामर्श लिए बगैर अश्वगंधा का प्रयोग करते हैं। तो यह आपके सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है। इससे आपको बुखार, थकान और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago