Image Source:
Gir Cow Milk Benefits In Hindi: दूध पीना सेहत के लिए सबसे लाभदायक बताया गया है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। पैदा होने के बाद से 6 महीने तक बच्चा दूध पर ही निर्भर रहता है और दूध से ही सभी पोषण उसे मिलते हैं। दूध से ना केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि इसके अनेकों और भी फायदे हैं। लेकिन सवाल ये कि सबसे अच्छा दूध कौन सा है… गाय, भैंस या बकरी का। तो इसका जवाब है गाय का दूध। जी हां… गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है। पाचन क्रिया के लिए या फिर बच्चे के बौद्धिक विकास के लिए गाय का दूध ही सर्वोत्तम आहार माना जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय के दूध में भी गिर की गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है। गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ में पाई जाने वाली ये गाय गिर गाय कहलाती हैं जो एक दिन में 12 लीटर से ज्यादा दूध देती है। ये सबसे पुरानी देसी गाय हैं और इसका दूध अमृत समान माना जाता है। जांच में पाया गया है कि ये दूध तुरंत शक्ति तो देता ही है साथ ही ये कई बीमारियों से बचाता भी है। क्या खासियत गिर गाय के दूध की, आइए आपको बताते हैं।
कहा जाता है कि गिर गाय का दूध पीने से कभी भी कैंसर नहीं होता। दरअसल, देसी गाय की पीठ पर मोटा सा कुंम्भी होता है जिसमे सूर्यकेतु नाड़ी होती हैं, जो सूर्य की किरणों के संपर्क में आते ही अपने दूध में स्वर्ण का प्रभाव छोड़ती हैं। ये तत्व गाय के दूध में मिल जाते हैं और इसीलिए ये दूध पीने से कैंसर कभी नहीं होता।
जांच में पाया गया है कि इस गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 तरह के विटामिन, 21 तरह के एमिनो एसिड, 11 तरह के चर्बीयुक्त एसिड, 25 तरह के खनिज तत्त्व, 16 तरह के नाइट्रोजन यौगिक, 4 तरह के फास्फोरस यौगिक, 2 प्रकार की शर्करा पाई जाती है। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा मुख्य खनिज सोना, ताँबा, लोहा, कैल्शियम, आयोडीन, फ्लोरिन, सिलिकॉन भी गिर गाय के दूध में पाए जाते हैं।
कहा जाता है कि गिर गाय के दूध से बिल्कुल भी कोलोस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। बल्कि इस दूध में सभी तत्वों की उपलब्धता इसे टॉनिक समान बनाती है।
गिर गाय का दूध कई बीमारियों से भी बचाता है। मानसिक रोगों, बेहोशी, भ्रम, हृदयरोग, रक्तपित्त, कैंसर जैसे ख़तरनाक रोगों से बचाता है। इसके अलावा भी गिर गाय के दूध के कई फायदे हैं।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…