हेल्थ

देसी घी खाने से बड़े फायदे होते हैं और कई रोगों से होता है बचाव (Benefits of using Desi Ghee)

Benefits of using Desi Ghee: हमारे खान-पान का सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर देखने को मिलता है, इसलिए हमेशा अच्छा आहार लेना चाहिए जिससे आप स्वस्थ रहें। स्वस्थ रहने के लिए अपने खाने में घी का सेवन अवश्य करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग मोटापा बढ़ने के डर के कारण घी का सेवन नहीं करते। यह बात सही है कि अधिक घी के सेवन से वजन बढ़ता है लेकिन यदि इसी घी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो इसके हमारे शरीर पर ढेरों फायदे देखने को मिलते हैं। घी आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है और इससे आपके शरीर के सभी रोग भी खत्म हो जाते हैं। आप दाल या दूध में घी डालकर ले सकते हैं। इसके अलावा रोटी में लगाकर या फिर सीधे तौर पर भी इसका सेवन किया जा सकता है। घी आपको ताकत देता है और कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है।

आज के इस लेख में हम आपको घी के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आज तक शायद आप अनजान होंगे। लेकिन इन फायदों को जानकर हमें यकीन है कि आप भी घी का सेवन करना शुरू कर देंगे।

देसी घी खाने से बड़े फायदे होते हैं [Desi Ghee ke Fayde]

Dr. Axe

ब्लड सर्कुलेशन

Punjab Kesari

K-2 विटामिन ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाता है, और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करता है। देसी घी में K-2 विटामिन की मात्रा अधिक होती है।

दिल की बीमारियों से बचाव

Navbharat Times

गाय के दूध से बना देसी घी दिल की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। गाय का देसी घी खाने से खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मिनरल, फॉस्फोरस और पोटेशियम देसी घी में पाए जाते हैं। जब शरीर से कोलेस्ट्रॉल को मात्रा कम हो जाती है तो हार्ट भी सही तरीके से काम करता है और दिल से जुड़ी बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।

फैट कम करता है

Dailyhunt

देसी घी के सेवन से पेट में मौजूद एसिड्स का बहाव बाद जाता है, जिसके कारण पाचन क्रिया अच्छी हो जाती है। और शरीर में जमा फैट धीरे धीरे कम होने लगता है।

स्किन

Punjab Kesari

देसी घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लो करने में मदद करते हैं और स्किन मुलायम और चमकदार हो जाती है।

आंखों की बेहतर रोशनी के लिए

घी आपकी आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। घी से आपकी आंखों की रौशनी तेज होती है।इसलिए आंखों की रौशनी बरकरार रखने के लिए आप अपने खाने में हर दूसरे दिन थोड़ा घी का इस्तेमाल करें। जिन लोगों के आंखों की रौशनी कमजोर है वह लोग एक चम्मच घी में पीसा हुआ शक्कर और पिसी हुई काली मिर्च मिला कर रोजाना इस मिश्रण का सेवन खाली पेट करें। आप इसका सेवन रात के समय भी कर सकते हैं और इसे खाने के बाद दूध पी लें। यह तरीका रोज अपनाएं। इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी और आपके आंखों की रौशनी भी ठीक रहेगी।

हड्डियां बनाए मजबूत

घी के फायदे अनेक हैं और उनमें से एक है मजबूत हड्डियां। जी हां, घी के सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं। बता दें, शरीर में ज्यादातर बीमारियां हड्डियों के कमजोर होने से होती हैं, तो ऐसे में आपकी हड्डियों का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। घी को अपने खान-पान का हिस्सा बनाएं और घी को खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। बच्चों को भी घी जरूर दें जिससे उनकी हड्डियां बचपन से ही मजबूत हो और उन्हें कोई बीमारी न जकड़ पाए।

कमजोरी करे दूर

घी के सेवन से बहुत सारी समस्याओं का हल हो जाता है। अगर आपके शरीर में कमजोरी है जिसके चलते आप रोगों से ग्रसित होते जा रहे हैं तो इसका एकमात्र उपाय है घी का नियमित रूप से सेवन। घी के सेवन से आपके शरीर की सारी कमजोरी ठीक हो जाएगी। इस भागती-दौड़ती जिंदगी में थकान होना लाजमी है और इससे बचने के लिए एक चम्मच घी का सेवन रोज किया करें। घी खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाएगा और आपको कमजोरी भी नहीं रहेगी।

शरीर की दुर्बलता को करे ठीक

बहुत से लोग अपने दुबलेपन से परेशान रहते हैं जिसके चलते वह कभी-कभी मजाक का पात्र भी बन जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा है तो आप निराश न हों। आपकी परेशानी का सबसे असरदार उपाय है घी। जी हां, घी आपके दुबलेपन को भी ठीक करता है और आपका वजन बढ़ाता है। जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ रहा है तो वह रोजाना घी का सेवन दूध के साथ करें। आप एक गिलास में गर्म दूध लें और उसमें घी, चीनी मिला दें और इसे ठंडा होने से पहले पी लें। इसे पीने से आपके शरीर की दुर्बलता एकदम दूर हो जाएगी।

जुकाम में लाभदायक

घी जुकाम का भी रामबाण उपाय है। कुछ लोगों का जुकाम में छींक-छींक कर बुरा हाल हो जाता है, तो ऐसे में आप घी को खाने में शामिल करना न भूलें। आपको अगर जुकाम है तो एक चम्मच घी को गर्म कर लें और घी के अंदर चीनी मिलाकर खा लें। साथ ही नाक पर अगर गर्म घी लगाया जाए तो बंद नाक खुल जाती है और जुकाम सही हो जाता है।
6.शरीर को मिले गर्मीसर्दियों में घी बहुत असरदार साबित होता है। ठंड में घी आपके शरीर को गर्म रखने का काम करता है। इसलिए बहुत सारे लोग सर्दियों के मौसम में घी से बने अलग-अलग पकवान जैसे मूंग दाल हलवा, गाजर का हलवा आदि खाना पसंद करते हैं। घी को आप काले चने और चीनी के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे आपका शरीर गर्म रहेगा और आप सर्दी-जुकाम से बचे रहेंगे। सर्दियों में घी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma
Tags: health

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

13 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago