Black Diamond Apple Price In India: काले अंगूर तो सभी ने देखें होंगे और खाये भी होंगे, लेकिन आपने कभी काले सेब देखे हैं। लाल और हरे सेब तो सभी ने खाये होंगे, लेकिन काले सेब के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। ये सेब पूरी तरह काला नहीं होता बल्कि गहरा बैगनी रंग का होता है पर दूर से देखने से यह काला ही लगता है। काले सेब बहुत कम उगाये जाते हैं।
काले सेब का नाम ब्लैक डायमंड(Black Diamond Apple) है। यह भूटान की पहाड़ियों पर पैदा होता है, सेब की इस किस्म को ‘हुआ नियु’ कहते हैं। एक चीनी कंपनी दन्डोंग टिआलुओ शेंग नोंग ई-कॉमर्स ट्रेड 50 हेक्टेयर जमीन में इसकी खेती करती है। यहाँ पर सेब किलो के हिसाब से नहीं, बल्कि प्रति सेब के हिसाब से मिलते हैं। प्रत्येक काले सेब की कीमत(Black Diamond Apple Price In India) 50 युआन यानि 500 रुपए होती है।
भूटान की नाइंग ची क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण यह सेब काले रंग के होते है। सेब के काले होने का मुख्य कारण यहाँ का दिन और रात का तापमान होता है, सूर्य के तीव्र प्रकाश और पराबैंगनी प्रकाश के कारण यह गहरे लाल से गहरे बैंगनी रंग में बदल जाता है।
कला सेब बाहर से इतना चिकना और खूबसूरत होता है जिससे उसकी चमक दूर तक दिखती है। ये सेब हर जगह नहीं मिलता। क्योंकि इनका उत्पादन बहुत सीमित होता है। आमतौर पर सेब के पेड़ को बढ़ने में 4 से 5 साल लगते हैं और काले सेब के पेड़ को बढ़ने में 8 साल का समय लगता है। और यह महज 30 फीसदी पेड़ों में ही काले सेब लग पाते हैं।
बहुत कम उत्पादन की वजह से काले सेब का निर्यात बहुत मुश्किल होता है, जिससे इनको बहुत कम लोग ही चख पाते हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…