Flight Me Kya Na Khaye: फ्लाइट में मिलने वाला खाना देखने में काफी सुंदर लगता है और हमारे मन को ललचाता है। लेकिन जो लोग अक्सर प्लेन में ट्रेवल करते हैं, वे इस खाने को ज्यादा पसंद नहीं करते। इसका मुख्य कारण है, इस खाने का टेस्ट। दरअसल फ्लाइट में मिलने वाला खाना फ्लाइट के उड़ान भरने से करीब 12 घंटे पहले तैयार कर दिया जाता है। यहां तक कि कई बार यह खाना 24 से 72 घंटे पहले भी बनाकर फ्रीज़ कर दिया जाता है और उड़ान के दौरान गर्म करके यात्रियों को परोस दिया जाता है। वैसे, तो यह काफी हद तक सुरक्षित होता है, लेकिन फिर भी कुछ चीजें आप फ्लाइट में ना ही खाएं तो बेहतर है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें फ़्लाइट में खाना रिस्की हो सकता है।
जितना हो सके फ़्लाइट में पानी पीने से बचें क्योंकि फ्लाइट में मिलने वाला पानी जिस वॉटर टैंक से आता है, उसे नियमित तौर पर साफ नहीं किया जाता। इसके इतर, ये वॉटर टैंक्स बाथरूम के पास लगे होते हैं, जिस कारण ज़्यादातर फ़्लाइट क्रू मेंबर्स फ्लाइट में पानी, चाय और कॉफ़ी पीना पसंद नहीं करते।
फ्लाइट में सफर करते वक्त अंडे से बनी किसी भी चीज़ का सेवन करने से बचें। क्योंकि फ़्लाइट में मिलने वाले अंडे पूर्ण रूप से नेचुरल नहीं होते, इनमें मिलावटी सामान मिलाया जाता है।
जब भी आप फ्लाइट में सफर के दौरान फल-सब्जी खाते हैं, तो ये बेहद फ्रेश मालूम पड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों ये कटे फल और सब्जी फ़्लाइट में 10-12 घंटों बाद भी इतने फ्रेश लगते हैं? अगर आप समझदार हैं तो समझ ही गए होंगे कि इन्हें प्रिजर्व करके रखा जाता है। इसलिए अगली बार से प्रिजर्व करके रखे गए फल-फ्रूट की जगह वो फल खाएं, जिनके छिलके ना उतारे गए हों, जैसे केला व संतरा।
हम जानते हैं कि यह काम आपके लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन फिर भी फ्लाइट में समुद्री भोजन का सेवन ना करें तो ही बेहतर होगा। क्योंकि समुद्री भोजन में काफी अधिक मात्रा में बैक्टीरिया पाए जाते हैं।
दही, चीज़, आइस-क्रीम जैसे डेयरी उत्पाद बाहरी बैक्टीरिया से काफी जल्दी रिएक्ट करते हैं और इसी वजह से इनका जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। भले ही यह आपको ऊपर से देखने में और खाने में खराब ना लगें, लेकिन पेट में जाकर ये काफी हानी पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़े
उम्मीद है यह जानकारी आपकी आने वाली यात्रा में जरूर काम आएगी और आप अपने लिए एक सही खाद्य पदार्थ का चयन कर पाएंगे।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…