हेल्थ

लीवर की बीमारियों से बचने के उपाय – Foods to Avoid with Liver Disease

लीवर हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। लीवर का वजन लगभग 1350 ग्राम होता है। लीवर हमारे खून को फिल्टर करता है। यह हमारे द्वारा लिए गए दवाइयों, भोजन में उपस्थित तत्वों को अवशोषित करके उन्हें खून में मिलाता है।

इसका एक महत्वपूर्ण कार्य प्रोटीन का निर्माण करना भी होता है। बहुत से लोग लीवर की हेल्थ को नज़रअंदाज़ करते है। लेकिन हमे ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हमारा पूरा स्वास्थ्य लीवर पर निर्भर करता है। आज हम आपको लीवर में सूजन आदि से बचने और लीवर को स्वस्थ रखने के कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताएगें।

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (Foods to Avoid with Liver Disease)

चीनी और फैट्स: हमे निर्धारित मात्रा से ज्यादा चीनी या फैट्स नहीं लेना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में शुगर या फैट्स लेते है। तो इससे आपके लीवर पर मेटाबोलाइज़ करने का दबाव बढ़ जाता है। कभी हमे असंतुलित आहार नहीं लेने चाहिए। जिससे हमारे शरीर का फैट्स बढे।

पौष्टिक आहार: हमे अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अपने दैनिक आहार में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, अंकुरित अनाज व दाल आदि शामिल करने चाहिए। हमे सफ़ेद चावल और रेड मीट नहीं खाना चाहिए। क्युकी सफ़ेद चावल ब्लड शुगर बढ़ाता है।
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए यौगिक कुरकुमिन बहुत जरूरी होता है। ये हमारे शरीर को कैंसर से भी बचाता है। यह अदरक और हल्दी में पाया जाता है।

Aaj Tak

कॉफ़ी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट इफेक्ट्स पाया जाता है। यह लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है। लेकिन हमे एक दिन में तीन कप से ज्यादा कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
विटामिन ई की कमी से भी हमारा लीवर खराब या उसमे सूजन जैसी बीमारी हो जाती है। इसलिए हमे विटामिन ई से युक्त खाना लेना चाहिए जैसे की पालक, टोफू और मेवों आदि।

शराब:

NationofChange

हमे शराब का सेवन नहीं करना चाहिए शराब लीवर सेल्स को नष्ट कर देती है। शराब के दुष्प्रभावों से बचने के लिए हफ्ते में कभी -कभार सेवन करना चाहिए। ताकि लीवर को रिकवर करने का मौका मिल जाये।

दर्दनिवारक दवा: आज के समय में थोड़ा सा दर्द होते ही हम दर्दनिवारक दवाई का उपयोग करते है। लेकिन हमे कभी भी दर्द निवारक नहीं लेनी चाहिए। अगर दर्द असहनीय हो जाये तो,अपने डॉक्टर के कहने पर ही पेनकिलर्स लें दर्द निवारक दवा कभी भी हाई डोज़ में नहीं लेनी चाहिए।

एक्सरसाइज करे:

indianexpress

अगर आप रोजाना 15 से 20 मिनट्स एक्सरसाइज या व्यायाम करते है। तो इसका असर आपके पुरे शरीर पर पड़ता है। व्यायाम करने से हमारा लीवर बिलकुल सही रहता है। हर रोज एक्सरसाइज करने से हानिकारक एंजाइमों का बनना कम हो जाता है।

अगर आपको ये लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों या परिवार वालो के साथ शेयर करे। ताकि वो लोग भी इस जानकारी को पढ़ कर स्वस्थ रह सके।

ये भी पढ़े: स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये टिप्स

प्रशांत यादव

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

4 days ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

1 month ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

1 month ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

5 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

6 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

6 months ago