हेल्थ

गाजर और उसके जूस के फायदे के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, लेकिन संभलकर नुकसान भी हो सकता है

Gajar Khane Ke Fayde: गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग सलाद जूस और सब्जी के लिए किया जाता रहा है। इसे खाने से ना केवल स्वाद मिलता है। बल्कि कई तरह की शारीरिक बीमारियों से भी छुटकारा मिलती है। गाजर में कई सारे विटामिन पाए जाते हैं जिनमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम व आयरन आदि शामिल है। नियमित रूप से सलाद व जूस के तौर पर गाजर का सेवन करने से कब्ज एवं एसिडिटी के साथ-साथ कील मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है।

मानव शरीर के लिए गाजर बेहद फायदेमंद(Gajar Khane Ke Fayde) होता है। इसे खाने से आंख, दांत, मसूड़ों, मस्तिष्क, पाचन शक्ति, बाल एवं त्वचा को काफी फायदा पहुंचता है। गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसका सेवन मधुमेह और कैंसर जैसी समस्या के दौरान भी काफी फायदेमंद रहता है। गाजर में इतने सारे फायदेमंद गुण मौजूद होते हैं। इसीलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए इसका इस्तेमाल जूस एवं सलाद के तौर पर भी किया जाता है। गाजर कैरोटेनॉइड और डाइटरी फाइबर जैसे बायोएक्टिव कंपाउड से समृद्ध होता है, जो शरीर के लिए गाजर(Gajar Benefits In Hindi ) काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

किस रूप में गाजर का सेवन होता है सेहत के लिए फायदेमंद (Gajar Khane Ke Fayde)

Image Source – Deshpradesh

आप किसी भी रूप में कर सकता है। इसे आप चाहे तो सलाद के साथ खा सकते हैं या सुबह-शाम नियमित तौर पर जूस के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। आप इसे उबालकर खाएं या सब्जी के रूप में गाजर हर रूप में सेहत को फायदा(Gajar Benefits In Hindi) पहुंचाने का ही काम करती है।

1.आंखों के लिए

Image Source – Aajtak

गाजर का सेवन(Gajar Benefits In Hindi) करना आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि विटामिन ए की मात्रा गाजर में प्रचुर होती है और विटामिन ए आंखों के लिए एक पोषक तत्व है। जो व्यक्ति नियमित रूप से गाजर का सेवन करता है उसके शरीर में विटामिन ए की कमी कभी नहीं होती है। आपको बता दें कि विटामिन-ए प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाकर रखता है। आंखों के लिए गाजर को पकाकर खाने की तुलना में कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद माना गया है।

पिछले दिनों एक अंग्रेजी हेल्थ मैगजीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गाजर में मौजूद कैरोटीन नामक तत्व रात में कम दिखने की समस्या (जिसे रतौंधी भी कहते हैं) से निजात दिलाता है। यदि आपके परिवार में किसी को या आपको रात में कम देखने की समस्या है तो अभी से ही गाजर का सेवन करना शुरू कर दें।

2. हृदय रोग से बचने के लिए गाजर

Image Source – Livehindustan

गाजर का सेवन(Carrot Benefits In Hindi) करने से खून में कोलेस्ट्रोल का स्तर काफी हद तक नियंत्रित हो जाता है और इससे हार्ट अटैक का जोखिम भी कम हो जाता है। इतना ही नहीं जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज होते हैं। उनके लिए भी गाजर का जूस किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसके सेवन से तनाव बहुत हद तक कम हो जाता है और ह्रदय भी स्वस्थ रहता है। गाजर मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ताकि शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ता रहे

3. दांतों के लिए

Image Source – sehatgyan

कई लोगों के दांतों और मसूड़ों में समय से पहले ही काफी परेशानी होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर गाजर खाने की सलाह देते हैं। नियमित रूप से कच्चा गाजर का सेवन(Gajar Khane Ke Fayde) करने से मसूड़े सांप रहते हैं और प्लाक की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं गाजर कैविटी और मुंह की दुर्गंध को भी खत्म करने में मदद करता है। गाजर पूरी तरह से एंटीमाइक्रोबियल गुणों से समृद्ध है। यही कारण है कि या मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। आप चाहते हैं कि आपका दांत स्वस्थ रहे तो नियमित रूप से गाजर का सेवन करना ना भूले।

4. कैंसर से बचाव

एक शोध के दौरान यह भी पता चला है कि गाजर का सेवन कैंसर जैसे खतरे को भी दूर कर सकता है। शोध के दौरान या पता चला कि गाजर पॉली-एसिटिलीन, एंटीऑक्सीडेंट व फालकैरिनोल से भरपूर होती है, जो कैंसर से लड़ने का काम करते हैं। गाजर कैंसर कोशिकाओं को विकासित होने से रोकती है। शोध के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाजर का सेवन करता है तो उसे गैस्ट्रिक कैंसर का जोखिम बहुत हद तक कम हो जाता है।

5. पाचन में मददगार

Image Source – Punjabkesari

यह हर कोई जानता है कि फाइबर पाचन शक्ति को काफी मजबूत बनाते हैं। इसीलिए जिन सब्जियों में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। वह पेट और पाचन के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। गाजर भी फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। इसका सेवन करने से इंसान को मल त्यागने में कठिनाई नहीं होती है। खाना खाने के बाद पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में गाजर बेहद उपयोगी होता है इसीलिए ज्यादातर लोग गाजर का सेवन सलाद के रूप में भी किया करते हैं। इससे भोजन अच्छी तरह से पच जाता है और कब्ज एवं एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। अगर आप सलाद नहीं खाना चाहते हैं तो गाजर के जूस का भी नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

6. उच्च रक्तचाप के लिए

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गाजर का नियमित रूप से सेवन(Gajar Khane Ke Fayde) करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटैशियम और बीटा कैरोटीन तत्व रक्तचाप को कम करते हैं। और जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है उन्हें राहत दिलाते हैं। गाजर का रस हृदय और गुर्दे को भी स्वस्थ रखता है जिसके चलते हृदय और गुर्दे का कार्य नियंत्रित रहता है और रक्तचाप भी सामान्य रहता है।

नोट

ऐसा जरूरी नहीं कि आप किसी रोग से पीड़ित हो तभी गाजर का सेवन करें। नियमित रूप से गाजर का सेवन 24 घंटे में किसी भी समय किया जा सकता है। इसकी तासीर ना तो ज्यादा गर्म होती है ना ही ठंडी, तो हर मौसम में इसका सेवन(Gajar Khane Ke Fayde) करने से स्वास्थ्य त्वचा और बाल स्वस्थ रहते हैं। हमारे देश में गाजर की पैदावार ठंड के मौसम में ही होती है। इस दौरान गाजर का हलवा खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। सर्दियों में गाजर का हलवा खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago