हेल्थ

कुछ उपयोगी घरेलू नुस्खे, जो पुरानी पीढ़ी के साथ ख़त्म होते जा रहे है

घरेलू नुस्खे बहुत फायदेमंद होते है। पहले के समय में दादी या नानी घरेलू नुस्खे हमे बताती थी। लेकिन अब के समय में पहले के जमाने की बातो पर ध्यान नहीं दिया जाता और अगर कोई ध्यान देना भी चाहे तो, उनको सही बताने वाला नहीं है। हमारे बुजुर्ग घरेलू नुस्खे से घर पर ही हर प्रकार की बीमारी या स्वास्थ्य सबंधी परेशानी का समाधान निकल लेते थे।

कई सालो से अपनाये जा रही घरेलू नुस्खे, के बारे में सभी को नहीं पता होता। हम आपको आज वो सारे घरेलू नुस्खे बताऍगे, जो आप आसानी से घर पर उपयोग कर सकते है। इन घरेलू नुस्खे से छोटी मोटी बीमारी जैसे फुंसी, खुजली, दाद, आँखो में जलन, होठ फटना, बालो का झड़ना इतियादी स्वास्थ्य सबंधी परेशानी का समाधान आसानी से मिल जाएगा। अगर आपके शरीर में इन घरेलू नुस्खों से कोई फायदा नहीं हो रहा, तो कोई नुकसान भी नहीं होगा। छोटी से लेकर बड़ी स्वास्थ्य सबंधी परेशानी का हल हमारे घर में ही होता है।

आइये जानते है कुछ लाभकारी घरेलू नुस्खे

  • फुंसी हो,दाद हो या खुजली, नीम के तने की छाल को पीसकर लगाने से ये कुछ दिन में ठीक हो जाते है।
  • रोज आंवले का सेवन करने से बाल और आंखें स्वस्थ रहते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी का लेप चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार आता है।
  • नाभि में सरसों का तेल लगाने से आपके होंठ कभी नहीं फटेंगे।
  • थोड़ा सा शहद गुनगुने पानी मे मिलाकर पीने से वजन कम होता है। और दूध में मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है।
  • नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर, उसके पानी से नहाने से त्वचा सम्बन्धी रोग दूर रहते हैं।
  • गुनगुने तेल से शरीर की मालिश करने से रक्तसंचार सही रहता है।
  • अगर आपको पीरियड्स के समय या उसके बाद अगर पेट में दर्द होता है तो हिप्स के नीचे 2 या 3 पिल्लों रखकर लेटने से आराम मिलता है।
  • नींबू को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में छोड़ देने के बाद, फिर उसे काटने से नींबू से ज्यादा रस निकलता हैं।

टिप – इन घरेलू नुस्खों का उपयोग अपनी बीमारी या शरीर की क्षमता के अनुसार करे।

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago