हेल्थ

बेहद फायदेमंद है गुलकंद, बच्चों से लेकर बड़ों तक को रखें सेहतमंद

Gulkand Ke Fayde: गर्मियों का आगाज़ यानि पसीना, चिपचिपाहट इसके साथ ही रूखी त्वचा, कब्ज, रूसी जैसी समस्याएं भी लोगों को परेशान करने लगती है। इस हाॅट सीज़न में लोग कूल कूल रहना चाहते हैं, कम खाना पसंद करते हैं और वही खाना चाहते हैं जो उनके शरीर को गर्मी से राहत दिलाकर ठंडक पहुंचाए। अगर चुभती-जलती गर्मी में राहत के तरीके तलाश रहे है तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है। गुलाब के फूल(Gulab ke Phool) की खूबसूरती सभी को लुभाती है, लेकिन क्या आप जाने है कि गुलाब की पंखुड़ियां खाने के भी काम आती हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद, स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। तो चलिए जानते है गुलकंद के फायदे(Gulkand Ke Fayde)

क्या होता है गुलकंद(Gulkand Kya Hota Hai)?

Image Source – Poonambachhav

गुलकंद को गुलाब के फूल की ताजी पंखुड़ियों से तैयार करते हैं। इसको बनाते समय स्वाद के लिए इसमें चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसे गुलाब से बनी पंखुड़ियों का मुरब्बा भी कहा जाता है। इसका सेवन ज्यादातर गर्मियों में करते हैं, जिससे शरीर को ठंडक पहुंचाई जा सके। इसके मीठे स्वाद और अच्छी सुगंध की वजह से इसे कई स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

गुलकंद खाने के फायदे (Gulkand Ke Fayde)

Image Source – Herzindagi

गुलकंद एक ऐसा नेचुरल कूलेंट है जो बच्चों से लेकर बड़ों के तक के लिए गुलकंद फायदेमंद(Gulkand Khane Ke Fayde) और सेहतमंद है। कई डायटीशियन्स भी मानते है कि रोजाना एक चम्मच गुलकंद खाने से एसिडिटी, सिरदर्द, सुस्ती-थकावट, कब्ज, मुंहासे और अनियमित नींद की समस्या में राहत मिलती है। आइए जानते हैं गुलकंद के सेवन करने से कितने फायदे(Gulkand Ke Fayde) होते हैं।

1. पेट की समस्याओं से राहत

Image Source – Pixabay

Gulkand Khane Ke Fayde: गर्मी के मौसम में पेट में कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना गुलकंद के खाने से भूख तो बढ़ती ही है, साथ में पाचन क्रिया सही रहती है।

2. मुंह के छालों में आराम

Image Source – Patrika

अक्सर देखा जाता है कि पेट की गर्मी से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। गुलकंद के सेवन से इनमें फायदा(Gulkand Ke Fayde) होता है। इसके अलावा गुलकंद के खाने से त्वचा से जुड़ी हुईं कई समस्याओं में फायदा होता है।

3. पसीने से छुटकारा

Image Source – Pixabay

गर्मी में शरीर में खूब पसीना आता है। गुलकंद पसीना आने की समस्या में लाभकारी होता है। साथ ही शरीर से विषैले पदार्थों को निकलाने मे भी मदद करता है।

4. आंखों को फायदा

Image Source – Pixabay

गुलकंद खाना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद(Gulkand Khane Ke Fayde) होता है। गुलकंद आखों को ठंडक पहुंचाता है, साथ ही मोतियाबिंद की समस्यों में भी असरकारक होता है। 

5. बच्चों के लिए लाभकारी

Image Source – Practo

गुलकंद बच्चों की सेहत के लिए बहुत असरकारक होता है। गर्मी में बच्चों को पेट की बीमारी से बचाता है। इसके अलावा इस मौसम में नाक से खून निकलने की समस्या को भी दूर करता है। 

6. अन्य कई फायदे

Image Source – Instagram@MAAYERINDIA

गुलकंद का सेवन करने से थकान, कमजोरी, शारीरिक दर्द, तनाव जैसी दिक्कतें दूर होती है। वहीं गर्मी में लू से भी बचाता है।

यह भी पढ़े

कैसे खाएं?

  • – अच्छी नींद के लिए इसे आप रात में दूध के साथ खा सकते हैं। ये नेचुरल कूलेंट होता है जो शरीर को शीतलता प्रदान कर नींद लाने में सहायक होता है।
  • – पानी की बोतल में मिलाकर दिनभर पीएं। ऐसा करने से एसिडिटी और पेट की दूसरी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • – सुबह खाने खाने से पहले या फिर बाद में एक चम्मच खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

तो आपने जानें गुलकंद खाने के फायदे(Gulkand Ke Fayde), आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें गुलकंद, रहे सेहतमंद।

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago