हेल्थ

सांस की तकलीफ घर में ही होगी दूर, करें बस यह आसान सा व्यायाम

Health Ministry Proning Advise For Covid 19 Patients: देश भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में जगह और ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में वैसे कोरोना मरीज, जिन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है, वे अपने घर पर ही रह कर कुछ खास तरह के व्यायाम और व्यायाम करके सांस लेने में हो रही तकलीफ को ठीक कर सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश(Health Ministry Proning Advise For Covid 19 Patients)

दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें इसके बारे में बताया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रोनिंग व्यायाम की वकालत की है। मंत्रालय के मुताबिक इस व्यायाम को करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल में सुधार आता है।

इन्हें नहीं करना चाहिए प्रोनिंग व्यायाम

केवल उन लोगों को प्रोनिंग व्यायाम नहीं करने की सलाह दी गई है, जो कि किसी तरह की दिल की बीमारी के शिकार हैं या फिर प्रेग्नेंट हैं या शरीर में स्पाइनल से जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या है। जिन लोगों को शरीर में किसी तरह का फ्रैक्चर है, उन्हें भी यह व्यायाम नहीं करने के लिए कहा गया है।

प्रोनिंग व्यायाम करने का तरीका

प्रोनिंग व्यायाम को करना बहुत कठिन नहीं है। इसके लिए केवल पेट के बल लेट जाना होता है। इसमें गर्दन के नीचे एक तकिया रखना होता है। एक-दो तकिए छाती के नीचे रखने होते हैं। पैर के अगले भाग के नीचे दो तकिए रखने पड़ते हैं। इस तरह से लगभग 30 मिनट तक लेटना होता है। इसके बाद मुद्रा बदल लेनी चाहिए। शरीर में ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे जाने पर इसे करने से राहत मिलती है।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago