(Home Remedies for Skin Allergy) आज के समय में बहुत से लोगो को स्किन एलर्जी की समस्या होती है। कई लोगो को धूल-मिट्टी, धूप आदि संपर्क में आने से त्वचा का लाल हो जाना या खुजली होने लगती है। इसे ही एलर्जी कहते है।
बहुत से लोग एलर्जी वाली चीज के संपर्क में आते है। तो उन्हें असहज महसूस होता है। कई बार हमारे गलत खान पान, साबुन, परफ्यूम आदि जैसी चीजों से भी एलर्जी हो जाती है। आमतौर पर स्किन एलर्जी समय के साथ अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन कई बार एलर्जी ज्यादा हो जाती है। जिससे बचने के लिए उपाय करना जरूरी होता है। आइए जानते है, एलर्जी से बचने के आसान से घरेलू उपाय।
नारियल का तेल:
नारियल का तेल एंटी बैक्टीरियल होता है। जो एलर्जी से ख़राब होने वाली त्वचा को साफ करके हटा देता है। एलर्जी में आराम पाने के लिए नारियल के तेल को हल्का सा गर्म करके एलर्जी वाली त्वचा पर रात को सोने से पहले लगाए और पूरी रात ऐसे ही रहने दे। ऐसा करने से जल्द ही आपको एलर्जी से छुटकारा मिल जायेगा।
नीम की पत्तिया:
नीम की पत्तियो में भी एंटी बैक्टीरियल पाया जाता है। जो त्वचा से संबधित सभी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। 20 से 30 नीम की पत्तिया ले और उनको 4 से 5 घंटे पानी में भिगो दे। इसके बाद उनको अच्छे से पीस कर पेस्ट बना कर एलर्जी वाली जगह पर 30 मिनट्स लगा कर छोड़ दे और इसके बाद ठंडे पानी से धो ले।
नीबू का रस:
निम्बू में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो त्वचा की एलर्जी को दूर में सहायता करता है। एलर्जी वाली जगह पर रुई से नीबू का रस लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा आप नीबू के रस और नारियल के तेल को भी मिला कर लगा सकते हो।
शहद:
शहद एलर्जी को दूर करने के लिए एक प्रभावी उपचार है। शहद पराग के कणों से मिल कर बना होता है। एक चम्मच सेब का सिरका और शहद को मिला कर दिन में तीन से चार बार एलर्जी वाले स्थान पर लगाए। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
पपीता:
पपीता में एग्जाइम होते है जो हमारी स्किन से मृत कोशिकाओं को निकाल कर कोमल और साफ बनाते है। एलर्जी वाली जगह पर पपीता के गूदे को मसलकर लगाए और 20 मिनट के बाद धो ले। यह एलर्जी को दूर करने में काफी मददगार होता है।
एलोविरा:
स्किन की एलर्जी को दूर करने के लिए एलोविरा एक बेहतरीन उपाय है। एलोविरा में विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एलोविरा के जूस के सेवन से हमारी त्वचा को जरूरी विटामिन मिल जाते है। गुलाब जल में एलोविरा मिला कर लगाने से स्किन की एलर्जी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है।
ये सब चीजे हमे घर पर आसानी से मिल जाती है। (Home Remedies for Skin Allergy) इन सबके इस्तेमाल से स्किन की एलर्जी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है। इनके अलावा हमे पानी का अधिक सेवन करना चाहिए।अधिक मात्रा में पानी पिने से हमारे शरीर की सारी गंदगी यूरिन/मूत्र के साथ निकल जाती है। स्किन की एलर्जी से बचने का यह भी एक अच्छा घरेलू उपाय है।
ये भी पढ़े: जैतून के तेल और नींबू का रस मिलाकर पीने से होते है बड़े फायदे
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…