हेल्थ

अगर यह 5 आदतें अपनाई तो जंक फूड खाने से बच पाएंगे (How to Stop Eating Junk Food)

एक स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान पैसा खर्च करने से पहले जरा सा भी नहीं सोचता है। घर पर स्वस्थ खाना ना बनाना पड़े इसलिए लोग ज्यादातर बाहर से ही जंक फूड खा लेते हैं। जिसकी वजह से उस समय उन्हें कोई फर्क नजर नहीं आता। परंतु 10 साल के बाद वह मोटापे का शिकार हो जाते हैं और बहुत सारी बीमारियां उन्हें घेर लेती है। ऐसा नहीं है कि जंक फूड सिर्फ बच्चों को पसंद है बल्कि युवा वर्ग की पीढ़ी को भी जंक फूड बहुत ही पसंद है। और इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि जंक फूड से कितने हानिकारक प्रभाव अपने शरीर में पड़ते हैं।

How to Stop Eating Junk Food

So Yummy

एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि जब लोगों को स्वस्थ भोजन और जंक फूड का विकल्प दिया जाता है तो वह हमेशा ही जंक फूड का ही चुनाव करते हैं। जंक फूड के अंदर कार्बोहाइड्रेट, वसा और शर्करा काफी मात्रा में पाया जाता है। जंक फूड के अंदर बर्गर, पेटीज, नूडल्स, चिप्स, चॉकलेट, पिज़्ज़ा यह सब शामिल है। जब आप इन सब चीजों का चुनाव करते हैं तो इन सब चीजों के ऊपर पहले से ही यह बात लिखी जाती है, कि इसके अंदर कितना कार्बोहाइड्रेट है या कितना फैट है यह सब बात जानने के बाद भी हम जंक फूड खाते हैं।

कहते हैं कि किसी भी चीज को छोड़ना आसान नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं कि आप अपनी जंक फूड खाने की आदत को छोड़ दें। तो नीचे दिए गए कुछ कारण है जिसे पढ़ने के बाद आप जंक फूड छोड़ने के बारे में अवश्य सोचेंगे।

आपके पास कोई कारण हो:

अगर आपने यह बात सोच ली है कि आपको जंक फूड छोड़ना है। उस लत को अपने से दूर करना है तो सबसे पहले यह बात ध्यान में रखें, की उससे आपके शरीर को क्या हानिकारक प्रभाव पढ़ सकते हैं। आप एक निश्चित कारण ढूंढ ले। जिससे आपको नुकसान हो सकता है तो आपके दिमाग में यह बात बैठ जाएगी कि आपको जंक फूड छोड़ना ही है।

योजना बनाना है जरूरी:

किसी भी अच्छे काम को शुरू करने से पहले एक योजना बनाने बहुत जरूरी होती है। इसलिए सबसे पहले ये योजना बना ले और उसमें यह निश्चित कर ले कि आप कौन से भोजन को अपने रोजाना आहार में सम्मिलित करेंगे। यह निश्चित कर ले कि आप हमेशा घर पर बना हुआ खाना ही खाएंगे। अपना आहार चार्ट और दिनचर्या का भोजन अपनी रसोई घर में लिखकर लगा ले और नियमित रूप से उसका पालन करें।

अपनी पसंद का व्यायाम करे:

दोस्तों अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम अति आवश्यक है और जरूरी नहीं कि वह व्यायाम में आप एक्सरसाइज करें। बल्कि अपनी पसंद का व्यायाम करना चाहिए। जैसे कि अगर आपको चलना बहुत पसंद है तो सुबह शाम की शैर जरूर करें। अगर आपको नृत्य करना पसंद है तो आप एक समय निश्चित कर ले और उस समय पर नृत्य करें या फिर आप जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं।

भोजन का भरपूर आनंद लें:

लोग यह कहते हैं कि जंक फूड बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसलिए वह उसका सेवन करते हैं परंतु इस मामले में आपको अपना दृष्टिकोण बदलना चाहिए। क्योंकि हेल्दी भोजन भी उतने ही स्वादिष्ट होते हैं जितने की जंक फूड। अगर आपने हेल्थी भोजन को अच्छे से पकाया है तो आपको उस भोजन के अंदर स्वाद मिलेगा।

संयम जरूर रखे:

शुरू के समय पर आपको जंक फूड छोड़ने में बहुत तकलीफ होगी और हो सकता है कि आपको ऐसा लगे कि यह आपके लिए मुमकिन नहीं है। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना सिर्फ़ यह काम आप ही कर सकते हैं। शुरू के समय में हफ्ते में करीबन 1 बार जंक फूड खाए। धीरे धीरे समय की अवधि को बढ़ाते हुए महीने में एक बार जंक फूड खाएं और आपके ऐसे करने से आपके जंक फूड खाने की आदत धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

निष्कर्ष:

सर्वविदित है कि मन को बांधने से सब कुछ संभव है, अगर हम अपने आप में निर्णय ले ले की आज से इस कार्य नहीं करना तो मतलब नहीं करना है। आज इस लेख के माध्यम से लगों अवगत कराया गया की जंक फ़ूड से कैसे बचा जाये। आशा है की सभी पसंद आया होगा।

Facebook Comments
Arvind Kumar

Share
Published by
Arvind Kumar

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

4 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

7 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

7 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

1 week ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

2 weeks ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

2 weeks ago