हेल्थ

ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाकर आप अपने हड्डियां को बना सकते हैं स्ट्रांग।

Ice Cream Benefits In Hindi: खाने की ऐसी कई चीजें हैं जो खाने में तो बहुत ही स्वादिष्ट होती है, परंतु सेहत के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती हैं। बात जब सेहत की आती है, तो हम बहुत सारी हिदायतों की चर्चा करते हैं। ऐसे में अगर हम आइसक्रीम की बात करें तो यह हर उम्र के लोगों की पहली पसंद होती हैं ।गर्मी के आते ही ठंडी चीजें खाने की तलब होती है। जिसमें आइसक्रीम सबसे लोकप्रिय है, परंतु अक्सर आपने देखा है कि लोग आइसक्रीम खाने से परहेज करते हैं, फिर चाहे वह वजन बढ़ाने की वजह से हो या अन्य बीमारियों के बढ़ने के डर से। परंतु आज इस लेख में आपको आइसक्रीम से संबंधित कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे एक्सपर्ट मानते हैं कि अन-हेल्दी फूड के फायदे भी होते हैं, जिनके सेवन से मानसिक और शारीरिक रूप स्वस्थ रहा जा सकता है।

खनिज पदार्थों से भरपूर(Ice Cream Benefits In Hindi)

डेयरी उत्पाद प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स होते हैं, कैल्शियम, पोटेशियम, आयोडीन, फास्फोरस, विटामिन A-B कांप्लेक्स जैसे खनिज भी इसमें शामिल होते हैं। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए इन खनिजों की आवश्यकता होती है।

विटामिन की प्रचुर मात्रा

आइसक्रीम में विटामिन A-B-2 और B-12 पाया जाता है। यह आपकी त्वचा हड्डियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। उसके अलावा आंखों की रोशनी को भी बेहतर करता है। विटामिन B2 और B12 मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है और B12 वजन घटाने में भी सहायक होता है। आप दूध की जगह आइसक्रीम खा कर विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Image Source: patchpuppy.com

एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग आइसक्रीम के साथ-साथ ताजा फल भी खाते हैं, इससे सिर्फ स्वाद ही बेहतर नहीं होता बल्कि आपको एंटीऑक्सीडेंट भी मिलता है। इसमें ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी पीच और अंगूर की डाल सकते हैं।ये ना सिर्फ आइसक्रीम के स्वाद को चार गुना बढ़ाते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी सेहतमंद होते हैं।

आइसक्रीम और सेहत से जुड़े भ्रम

आइसक्रीम सेहत के लिए ठीक नहीं होती है, ऐसा भ्रम सभी के दिमाग में रहता है, दरअसल अलग-अलग फ्लेवर में आने वाली आइसक्रीम आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता हैं, जैसा कि हम सभी जानते कि आइसक्रीम एक डेयरी उत्पाद हैं और इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद है इसके सेवन से हमारे शरीर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन पहुंच सकता है। इसलिए इसके नियमित सेवन को लेकर कोई खास परहेज की जरूरत नहीं है।

गर्मी से देता है राहत

गर्मी के मौसम में एक आइसक्रीम आपको फौरन तरोताजा और गर्मी से राहत दे सकता है इसमें मौजूद क्रीम आपको तुरंत एनर्जी बूस्ट, फैक्ट्स और कार्बन देने का काम करती है। बड़े लोगों के लो- फैट आइसक्रीम भी मार्केट में उपलब्ध है।

आइसक्रीम के अत्यधिक सेवन से भी बचें

किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है। यह तो हम सभी जानते हैं अत्यधिक आइसक्रीम का सेवन भी कहीं ना कहीं आप को नुकसान पहुंचा सकता है। आइसक्रीम में शक्कर की मात्रा काफी होती है, इसलिए अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापा का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही साथ कैलोरी की भी मात्रा अधिक हो जाती है, जो शरीर के लिए नुकसानदेह है। कभी-कभी ज्यादा आइसक्रीम खाने से सिरदर्द, फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या भी होती है। ध्यान रहे आइसक्रीम खाने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। आइसक्रीम में बहुत सारी ड्राई फ्रूट्स और फैटी आइटम्स होते हैं। इससे खानपान का संतुलन बिगड़ जाता है। आइसक्रीम में करीब 250 ग्राम कैलोरी होती है इसलिए अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो प्लेन आइसक्रीम का सेवन करें। संतुलित खानपान हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है इसलिए खानपान के दौरान कितनी कैलोरी ले रहे हैं और कितनी हमें बर्न करनी है इसका संतुलन बना कर रखना चाहिए।

यह लेख सिर्फ एक सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए हैं। उपचार और स्वास्थ्य संबंधित सलाह के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Facebook Comments
Manisha Tripathi

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago