हेल्थ

कई सारे रोगों का रामबाण इलाज है जापानी फल, इन लोगों को खाने से करना चाहिए परहेज़

Japani Phal Benefits In Hindi: जापानी फल आमतौर पर एक पौधे का नाम है। इसके गुदे वाले हिस्से को खाया जाता है और इसके पत्ते का इस्तेमाल करके कुछ दवाईयां बनाई जाती है। जापानी फल सिर्फ खाने में ही लाजवाब नहीं होता है बल्कि सेहत के लिए भी इसके बहुत सारे लाभ होते हैं। वैसे तो जापानी फल का इस्तेमाल बहुत सारी रोगों को ठीक करने के लिए होता है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको जापानी फल के कुछ बड़े लाभों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको ये भी बताएंगे कि किन मामलों में आपको जापानी फल के उपयोग से बचना चाहिए।

जापानी फल देता है शरीर को ये फायदे(Japani Phal Benefits In Hindi)

  • जापानी फल के भीतर बहुत ज़्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व होता है जो आपके वज़न को बोहोत कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा अगर आपके खाने में अच्छा खासा फाइबर हो तो वो आपके दाईजेशन को बेहतर भी करता है। इसी वजह से आज के टाईम में डॉक्टर पेट के रोगियों को जापानी फल खाने की सलाह दे रहे हैं।
  • अभी हाल ही में एक बहुत बड़े विज्ञान के विश्वविद्यालय में जापानी फल के लिए एक रिसर्च किया गया था। इस रिसर्च में जो सामने आया उसने सभी को चौंका दिया। जापानी फल के भीतर एंटी-इन्फ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाला एक प्रभाव को ढूँढ़ा गया। इसका मतलब ये हुआ कि जिस किसी के बॉडी में कहीं सूजन हो उसे जापानी फल खाना चाहिए। इससे बहुत हद तक सूजन से आराम मिल सकता है।
  • आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी जापानी फल बहुत ज़्यादा अच्छा होता है। मेडिकल एक्सपर्ट बताते हैं कि जापानी फल के अंदर टैनिन और कैरोटिनॉइड मौजूद होता है। ये दोनों ही केमिकल उन पेशंट के लिए बहुत ज़्यादा फायदा देते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसे हार्ट रिलेटेड बीमारियों से जूझ रहे हैं।
  • जापानी फल के भीतर पॉलीफिनोल्स पाया जाता है। इस तत्व की मौजूदगी के वजह से जापानी फल खाने वाले व्यक्ति के अंदर एंटी डायबिटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट चला जाता है। यही कारण है कि जिन लोगों को डाइबिटिस है उन्हें ज़रूर से रोज़ाना जापानी फल अपने डायट में शामिल करना चाहिए।
  • कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जापानी फल में कैटेचिन, फेनोलिक, अमीनो एसिड और फेनोलिक एसिड देखने को मिलता है। ये तत्व आपस में मिलकर बहुत अच्छे एंटीऑक्सीडेंट बन जाते हैं। इस वजह से भी आपको जापानी फल का सेवन करना चाहिए।
  • हर एक फल को खाने से सिर्फ फायदे ही नहीं होते हैं उनके कुछ साईड इफेक्ट्स भी होते हैं। तो चलिए अब हम जान लेते हैं कि किन लोगों को जापानी फल का सेवन करने से बचना चाहिए।

जापानी फल का सेवन इन्हें नहीं करना चाहिए

  • अगर किसी प्रेग्नेंट महिला को जापानी फल खाना है तो उन्हें एक बार डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। प्रेग्नेन्सी के दौरान कई चीज़ों को खाने की मनाही होती है।
  • जिन लोगों को पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें बिल्कुल भी जापानी फल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसको खाने से आपका ब्लड प्रेशर और भी अधिक कम हो जाएगा।
  • अगर आपका किसी बीमारी का त्रिटमेंट चल रहा है तो डॉक्टर से पूछकर ही कोई चीज़ खानी चाहिए। यही बात जापानी फल खाने के समय भी लागू होती है।
Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago